Saturday, May 10, 2025
HomeRahul Gandhi की लोकसभा सदस्यता क्यों बहाल नहीं की जा रही :स्टालिन

Rahul Gandhi की लोकसभा सदस्यता क्यों बहाल नहीं की जा रही :स्टालिन

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

प्रतिरूप फोटो

ANI

स्टालिन ने एक ट्वीट में कहा, “उच्चतम न्यायालय द्वारा दोषसिद्धि पर रोक लगाने के बावजूद राहुल गांधी की संसद सदस्यता को बहाल क्यों नहीं किया गया? उन्हें अयोग्य घोषित करने को लेकर दिखाई गई तत्परता अब क्यों गायब है? क्या भाई राहुल गांधी की संसद में मौजूदगी से भाजपा डर गई है?”

चेन्नई। द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने रविवार को सवाल किया कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता क्यों बहाल नहीं कर रही है।
उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या केंद्र सरकार राहुल से डर गई है?
स्टालिन ने एक ट्वीट में कहा, “उच्चतम न्यायालय द्वारा दोषसिद्धि पर रोक लगाने के बावजूद राहुल गांधी की संसद सदस्यता को बहाल क्यों नहीं किया गया? उन्हें अयोग्य घोषित करने को लेकर दिखाई गई तत्परता अब क्यों गायब है? क्या भाई राहुल गांधी की संसद में मौजूदगी से भाजपा डर गई है?”

वहीं, भाजपा नेता नारायणन तिरुपति ने एक ट्वीट में कहा, संसद के अपने नियम और कानून हैं। राहुल गांधी इसके सदस्य थे और उन्होंने इसके नियमों का उल्लंघन किया। वह सर्वोच्च नहीं हैं। लोकतंत्र सर्वोच्च है। उनकी उपस्थिति से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि दुनिया जानती है कि वह बोलते हैं और फिर आंख मारते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



अन्य न्यूज़



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments