Sunday, February 15, 2026
Homeबिहार शिक्षा विभाग का गजब करनामा! मृत JE का कर दिया ट्रांसफर
एडिटर इन चीफ
धर्मेन्द्र सिंह

बिहार शिक्षा विभाग का गजब करनामा! मृत JE का कर दिया ट्रांसफर

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

सच्चिदानंद/पटना. बिहार का शिक्षा विभाग आजकल अपने फरमानों को लेकर चर्चा में बना हुआ है. रोज नए नए आदेश निर्गत किए जा रहे हैं, जो शिक्षकों से लेकर आम लोगों को भी चौंका रहा है. इसी क्रम में शिक्षा विभाग के अधीन आने वाले बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने एक आदेश निकाला है, जिसमें 330 जूनियर इंजीनियर का ट्रासंफर किया गया है. सभी को आदेश दिया गया कि 12 अगस्त तक नए जिले में चार्ज ले लें.

अब इस आदेश की कॉपी में एक ऐसे व्यक्ति का नाम है जिनका निधन 18 जून 2023 को हो गया है. लेकिन बिहार शिक्षा परियोजना ने जिन 330 जूनियर इंजीनियर का ट्रांसफर करने का आदेश दिया है, उसमें 248 नंबर पर उनका भी नाम है. उनका नाम ललित कुमार है, जिनका ट्रांसफर सहरसा से पूर्वी चंपारण किया गया है.

यह भी पढ़ें : बिहार का शिक्षा विभाग है तो ‘मुमकिन’ है, 30 फरवरी को पैदा हो गया बच्चा

मृत व्यक्ति का पूर्वी चंपारण किया गया ट्रांसफर

सहरसा में पदस्थापित ललित कुमार की मृत्यु जून महीने में ब्रेन हेमरेज की वजह से हो गई है. वो एम्स में अपना इलाज करवा रहे थे. जाहिर सी बात है कि मृत्यु के दो महीने तक वो अपने ऑफिस में उपस्थित नहीं होंगे. लेकिन शिक्षा विभाग और बिहार शिक्षा परियोजना को यह तक मालूम नहीं कि उनके एक कर्मचारी की मौत हो गई है. वो पिछले दो महीने से कार्यालय नहीं आते हैं.

इसके बावजूद भी उनका ट्रांसफर सहरसा से पूर्वी चंपारण किया गया. साथ ही 12 अगस्त के पहले नए जगह पर पदभार लेने का आदेश भी दिया. अब आप ही बताइए कि मृत व्यक्ति अपना पद कैसे ग्रहण करेगा. आपको बता दें कि जूनियर इंजीनियर ललित कुमार की मृत्यू 18 जून 2023 को एम्स में इलाज के दौरान हो गई थी. उनके ट्रांसफर का आदेश 03 अगस्त 2023 को जारी हुआ.

जानें आदेश में क्या किया गया जारी

बिहार शिक्षा परियोजना के एडमिस्ट्रेटिव अधिकारी शाहजहां ने चिट्ठी जारी की है. जारी चिट्ठी में परियोजना के निदेशक बी कार्तिकेय धनजी की भी सहमति प्राप्त है. चिट्ठी में बताया गया है कि ट्रासंफर आदेश की कॉपी में जिन जूनियर इंजिनियर का नाम अंकित है, उनको निर्देशित किया जाता है कि वे संबंधित जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी सह जिला कार्यक्रम समन्वयक द्वारा अधिसूचित किए गए प्रभारों को संतोषजनक ढंग से पदाधिकारियों को सौंप दें और 12 अगस्त तक अपने नए जिले में जाकर प्रभार ग्रहण कर लें.

Tags: Bihar News, Education Department, Local18

[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments