Friday, September 20, 2024
HomePakur3 राज्यों में भाजपा को मिली जीत पर झूम उठे कार्यकर्ता.. नेता,...

3 राज्यों में भाजपा को मिली जीत पर झूम उठे कार्यकर्ता.. नेता, नीति और नीयत की जीत

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने विधान सभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल की है। इस शानदार जीत का विजयोत्सव विजय जुलूस आज गांधी चौक से सिदो कान्हू पार्क तक भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय के नेतृत्व में निकाला गया। इस विजय उत्सव के दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े के साथ खुशियां मनाई। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और मिठाइयां बांटी।

भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि इस जीत पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, श्री जेपी नड्डा जी, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बी एल संतोष जी सहित केंद्रीय एवं प्रदेशों के नेतृत्व को बधाई देते हुए चुनाव परिणामों पर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान एवं तेलंगाना की जनता का आभार प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में भाजपा को मिले स्पष्ट और मजबूत जनादेश ने भारत की राजनीति को नई दिशा दी। यह भाजपा के नेता, नीति और नीयत की जीत है। जनता ने मोदी की गारंटी पर विश्वास किया है। तीन राज्यों में भाजपा की जीत को सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सनातन की जीत बताया। यह जनता ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जनादेश दिया है।

जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों कार्यक्रमों को जनता के बीच ले जाने में अथक परिश्रम किया। मोदी की गारंटी को जन-जन तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि जनता ने डबल इंजन की सरकार के लिए भरोसा जताया है। जनता ने तीसरी बार मोदी सरकार बनाने की दिशा में अपना संदेश दे दिया है। पाकुड़ जिले के कार्यकर्त्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इस बार भारतीय जनता पार्टी राजमहल लोकसभा चुनाव प्रचंड मतों से जीतेगी।

इस कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक, अनुग्रहित प्रसाद साह, बाबूधन मुर्मू, दिलीप सिंह, हिसाबी राय, मनोरंजन सरकार, पंकज साह, संपा साह, धर्मेन्द्र त्रिवेदी, सोहन मंडल, रविशंकर झा, हजरत शेख, मंगल हांसदा, दीपक साह, रतन भगत, पार्थ रक्षित, अभिक दास, विक्रम मिश्रा, प्राची चौधरी, सोनू भगत, मंटू शेख, फजर मोमिन, माजिद मोमिन, महराम मोमिन, तासीर मोमिन सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments