Thursday, September 19, 2024
HomePakurसम्पा साहा को भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओ ने...

सम्पा साहा को भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओ ने दी शुभकामनाएं

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़ नगर परिषद की निवर्तमान अध्यक्ष तथा भाजपा नेत्री सम्पा साहा को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बनने की उपलक्ष्य पर भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत कर शुभकामनाएं दी।

शुभकामना देते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अमृत पांडे ने कहा कि सम्पा साहा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा और भी मजबूत होगी आने वाले विधानसभा में इसका स्वरूप देखने को मिलेगा। महिला सशक्तिकरण एवं भाजपा संगठन मजबूती हेतु भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व महिला मोर्चा को आभार व्यक्त किया।

महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के उपलक्ष्य पर सम्पा साहा ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया एवं इतनी बड़ी जिम्मेदारी हेतु भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। साथ ही साथ पूरे पाकुड़ जिले में महिला मोर्चा और भी मजबूती के साथ काम करेगी आने वाले विधानसभा में पूरे संथाल परगना में महिला मोर्चा मजबूती के साथ इस चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगी।

महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सम्पा साहा ने कहा कि आगामी 10 अगस्त को झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार महिला विरोधी सरकार महिलाओं पर अत्याचार सारी विषय को लेकर के जिला मुख्यालय का घेराव करने वाली है। इस कार्यक्रम में पाकुड़ जिले से हजारों की संख्या में पाकुड़ जिला कार्यालय उपयुक्त का घेराव आगामी 10 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा की जाएगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पूरे जिले में महिला मोर्चा की बैठक आयोजित की जाएगी।

अभिनंदन समारोह कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसबी राय, धर्मेंद्र त्रिवेदी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रूपाली सरकार, पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष साबरि पाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह, जिला मंत्री पार्वती पासवान, भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह, जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, युवा मोर्चा के नेता अनिकेत गोस्वामी, सुशील शाह वा कई भाजपा कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments