[ad_1]
धनबाद. सावन के पावन महीने में सांपों को अठखेलियां करते देखा गया तो कई लोगों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद करने लगे. दोनों जोड़े आपस में आलिंगनबद्ध होकर अठखेलियां करते नजर आए. सांपों को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ मौके पर जुट गई. सावन का पावन महीना होने के कारण लोगों में आस्था भी देखने को मिली. सावन महीने में सांप के जोड़े की अठखेलियां देख अपने आप को काफी धन्य मान रहे थे.
लोगों का कहना था कि अभी भगवान भोलेनाथ का विशेष पूजा सावन महीने में चल रही है. ऐसे में यह दृश्य काफी संयोगवश ही देखने को मिलती है. कुछ लोगों ने कहा कि सांपों के मिलन को देखना दुर्लभ माना जाता है. सांपों की अठखेलियां करने की यह वीडियो कतरास थाना क्षेत्र के भीमकनाली का है.
भीमकानाली कोलनी में दो सांपों का जोड़ा देखे जाने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों सांपों का रेस्क्यू किया कर लिया गया. मामले को लेकर डीएफओ विकास पालीवाल ने कहा कि सांपों को रेस्क्यू कर लिया गया है. रेस्क्यू के बाद उन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है.
बता दें कि सांपों का यह करतब घंटों चलता रहा. कुछ लोग इस दृश्य को श्रद्धा की दृष्टि से देख रहे थे तो कुछ उत्सुकता के साथ. आम तौर पर सांप के इस दृश्य को देख कर कहा जाता है कि ये अठखेलियां करते हैं या फिर प्रेमालाप करते हैं.
ऐसा माना जाता है कि जिस क्षेत्र में सांप प्रणय करते हैं वहां बारिश अच्छी होती है. साथ ही फसल भी भरपूर होती है. लेकिन, यह एक भ्रम है. दरअसल, ये सांप एक-दूसरे से लड़ाई करते हैं और जो सांप हार जाता है, उसे उस इलाके को छोड़कर जाना होता है.
.
Tags: Jharkhand news, Viral news, Viral video
FIRST PUBLISHED : July 19, 2023, 15:45 IST
[ad_2]
Source link


