Saturday, September 21, 2024
HomePakurधनुषपूजा स्थित झामुमो जिला कार्यालय पाकुड़ में युवा मोर्चा की बैठक सम्पन्न,...

धनुषपूजा स्थित झामुमो जिला कार्यालय पाकुड़ में युवा मोर्चा की बैठक सम्पन्न, आसन्न विधानसभा चुनाव में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर बनी रणनीति

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। जिले के धनुषपूजा स्थित जिला झामुमो कार्यालय में युवा मोर्चा की एक अहम बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू ने की।

वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव शामिल हुए। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली व जिला उपाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम शामिल हुए।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने जिले के सभी प्रखंडों व विभिन्न पंचायतों से आये युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी युवाओं के सहयोग से हमने लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया। जिसके लिए मैं हृदय से धन्यवाद देता हूँ लेकिन अभी विधानसभा चुनाव के रूप में एक और लड़ाई हमें लड़नी है। आप सभी को प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर युवाओं की एक मजबूत टीम बनाकर राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ पहुंचाने में उनका सहयोग करें ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में हम बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्य में पुनः श्री हेमंत सोरेन जी की नेतृत्व वाली सरकार बनाने में अपना योगदान दे सकें।

वही युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य की लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी की सरकार ने अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है इसका लाभ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को दिलाते हए उन्हें जागरूक करें।

बैठक में सभी प्रखंडों में जिलास्तरीय पर्यवेक्षक की मौजूदगी में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू, युवा जिला सचिव उमर फारूक, युवा जिला उपाध्यक्ष दीपू मुर्मू एवं संबंधित प्रखंड अध्यक्ष व सचिव की उपस्थिति में प्रखण्ड स्तर पर युवा मोर्चा की बैठक कर युवा मोर्चा की सशक्त कमिटी बनाते हुए निष्क्रिय व शिथिल सदस्यों के सदस्यों के स्थान पर एक्टिव सदस्यों को जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया गया।

महेशपुर प्रखंड – दिनांक 05/08/2024 दिन सोमवार
पर्यवेक्षक – झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव, प्रकाश सिंह।

अमड़ापाड़ा प्रखंड – दिनांक 06/08/2024 दिन मंगलवार
पर्यवेक्षक – जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, जिला उपाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम।

पाकुड़ प्रखंड – दिनांक 07/08/2024 दिन बुधवार
पर्यवेक्षक – झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव, प्रकाश सिंह

हिरणपुर प्रखंड – दिनांक 10/08/2024 दिन शनिवार
पर्यवेक्षक – जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, जिला उपाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम।

लिट्टीपाड़ा प्रखंड – दिनांक 11/08/2024 दिन रविवार
पर्यवेक्षक – जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, जिला उपाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम।

पाकुड़िया प्रखंड – दिनांक 12/08/2024 दिन सोमवार
पर्यवेक्षक – झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव, प्रकाश सिंह।

मौके पर जिला संगठन सचिव महमूद आलम, युवा मोर्चा जिला सचिव उमर फारूक, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष हबीबुर्रहमान, केंद्रीय सदस्य मिथिलेश घोष, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी,महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां, पाकुड़ प्रखंड के अल्पसंख्यक अध्यक्ष मोसर्रफ हुसैन, पाकुड़ प्रखंड के युवा प्रखंड अध्यक्ष उत्पल तिवारी, जिला सदस्य जहूर आलम, जिला सोशल मीडिया सदस्य प्रकाश सिंह, जिला सोशल मीडिया सदस्य आफताब आलम, अली हुसैन अंसारी, ईमरान अंसारी, सगीर अंसारी, इस्माईल शेख, कार्तिक टुडू, मनीराम मरांडी, दिनेश मुर्मू, मुंशी टुडू, रोहित टुडू, सोहन बास्की, योगेंद्र मुर्मू सहित सभी प्रखंडों के दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments