अंगिका समाज स्थापना दिवस सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया

झारखण्डअंगिका समाज स्थापना दिवस सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया
spot_img
spot_img

पाकुड़ । योग भवन के प्रशाल में कल दिनांक 5 मार्च पूर्वाह्न 11:00 बजे अंगिका समाज, पाकुड़ के सौजन्य से अंगिका समाज स्थापना दिवस सह होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भागीरथ तिवारी, पंडित भरत भूषण मिश्र एवं पंडित बिनोद झा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार व शंखनाद से किया गया।

जिला संयोजक रामरंजन कुमार सिंह के द्वारा उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्यो को शपथ ग्रहण कराया गया। तत्पश्चात अंगिका स्थापना दिवस के उद्देश्य एवं विषय वस्तु पर विचार रखा गया। स्थानीय होली मंडली, तलवाडांगा के द्वारा “सुमिरो आज गणेश ठाकुर, पोथी में पहले लिखे” अंगिक होली से मिलन समारोह का शुभारंभ किया गया।

इसके बाद दो घंटे का मनमोहक दस तरह के होली गीतों से उपस्थित अतिथियों का मनोरंजन किया गया।

डॉ. प्रदीप प्रभात के मनमोहक स्वरचित कविता “बसंत बीती गैले, दैके होली के उपहार और तनी टा मुस्की ले, होली मनाबै रो पहिले ” का लोगों ने आनन्द उठाया।

अशोक प्रसाद के कर कमलों से लजीज होली पकवान का सबों ने वेपनाह लुफ्त उठाया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के समस्त लोगों ने भरपूर सहयोग दिया।

उक्त कार्यक्रम में भागीरथ तिवारी, डॉ. मनोहर कुमार, संजय शुक्ला, पार्षद अशोक प्रसाद, हिसाबी राय, शंभूकान्त झा, प्रो. सी. एस. झा, मिथिलेश त्रिवेदी, विभाष चन्द्र मिश्र, ब्रजेश पाठक, अशोक कुमार तिवारी, प्रो. अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, राजेश तिवारी, योगेश झा, बाल कृष्ण झा, भाष्कर पाण्डेय, धर्मेन्द तिवारी, मदन मोहन झा, विनय कुमार भगत, गौतम कुमार मिश्रा, तरुण साह ,अशोक कुमार भगत, अजित सिंह, जयसवाल, सौरभ भगत, आदित्य राज, अमरदीप, पंकज कुमार मिश्रा, अविनाश कुमार झा, अमरजीत कुमार सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।

Check out our other content

Meet Our Team

Dharmendra Singh

Editor in Chief

Gunjan Saha

Desk Head

Most Popular Articles