झारखण्ड: प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले परीक्षार्थियों के लिए बुरी खबर, JSSC ने रद्द की 12 परीक्षाएं

झारखण्डझारखण्ड: प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले परीक्षार्थियों के लिए बुरी खबर, JSSC ने रद्द की 12 परीक्षाएं
spot_img
spot_img

रांची : झारखण्ड राज्य सरकार की ओर से जारी भर्तियों में रोजगार की तालाश करने वाले युवाओं के लिए एक बुरी खबर हैं।

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (Jharkhand State Service Commission – JSSC) ने पूर्व से घोषित 12 परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। ऐसी स्थिति में झारखण्ड राज्य सरकार की ओर से जारी होने वाले रोजगार की तालाश में रहने वाले युवाओं को झटका लगा हैं।

इस संबंध में कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि झारखंड हाईकोर्ट की ओर से पारित आदेश की वजह से उसने परीक्षा के कार्यक्रम को रद्द किया है। 16 दिसंबर 2022 को एक याचिका (SP(C) No. 3894/2021) रमेश हांसदा एवं अन्य बनाम झारखंड राज्य एवं अन्य तथा संलग्न वाद की सुनवाई करते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की नियोजन नीति को रद्द कर दिया था। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग झारखंड ने 30 जनवरी 2023 को एक पत्र जारी कर कहा है कि निम्नलिखित 12 परीक्षाओं के लिए जारी विज्ञापनों को रद्द किया जाता है। परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन की पूरी सूची इस प्रकार हैं:-

  • झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2021 – 956 पद
  • झारखंड डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2021 – 1285 पद
  • झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2022 – 583 पद
  • झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग प्रतियोगिता परीक्षा 2022 – 914 पद
  • तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2022 – 594 पद
  • झारखंड इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2022 – 991 पद
  • झारखंड सचिवालय आशुलिपिक सेवा संवर्ग प्रतियोगिता परीक्षा 2022 – 452 पद
  • झारखंड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा 2022- 690 पद
  • झारखंड स्नातकोत्तर प्रशक्षिति शिक्षक (पीजीटी) प्रतियोगिता परीक्षा 2022 – 3120 पद
  • झारखंड मैट्रिक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2022 – 455 पद
  • झारखंड औद्योगिक प्रशक्षिण अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा 2022 – 737 पद
  • झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2022 – 176 पद

Check out our other content

Meet Our Team

Dharmendra Singh

Editor in Chief

Gunjan Saha

Desk Head

Most Popular Articles