उपायुक्त ने स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान एवं कुष्ठ रोगी खोज अभियान 2023 का शुभारम्भ किया

झारखण्डउपायुक्त ने स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान एवं कुष्ठ रोगी खोज अभियान 2023 का शुभारम्भ किया
spot_img
spot_img

पाकुड़ । उपायुक्त वरूण रंजन ने सदर अस्पताल के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान एवं कुष्ठ रोगी खोज अभियान 2023 का शुभारम्भ किया।

इस मौके पर उपायुक्त वरूण रंजन ने कहा कुष्ठ उन्मूलन के लिए दिनांक 30 जनवरी से 13 फरवरी 2023 तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान एवं कुष्ठ रोगी खोज अभियान 2023 चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शरीर में दाग और उस दाग में सूनापन होना कुष्ठ रोग का लक्षण है। शरीर में ऐसे लक्षण होने पर अविलम्ब डॉक्टर से जाँच करवाएं। दवा खाने से कुष्ठ रोग पूरी तरह से ठीक हो जाता है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों से अपील किया कि कुष्ठ रोग के लक्षण वाले व्यक्ति को जाँच एवं ईलाज कराने हेतु प्रेरित करें।

Job alert:- Forest Recruitment 2023: वन विभाग में निकली 2,649 भर्तियां, जल्द करें अप्लाई

एनसीडी सेल एवं सिविल सर्जन कार्यालय से समीर खा एवं अमड़ापाड़ा से अमरेंद्र मुर्मू को बेहतर कार्य हेतु सम्मानित किया गया। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य दिवस में हुए पेंटिंग स्लोगन प्रतियोगिता में भाग लिए स्कूली छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। प्रधानमंत्री टीवी मुक्त अभियान के तहत गोद लिए टीवी मरीजों के समाज सेवक को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

इस जागरूकता अभियान में सिविल सर्जन डॉक्टर मंटू कुमार टेकरीवाल, विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, जिला भीपीडी पदाधिकारी डॉ अमित कुमार, उपाधीक्षक सदर अस्पताल, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे।

Check out our other content

Meet Our Team

Dharmendra Singh

Editor in Chief

Gunjan Saha

Desk Head

Most Popular Articles