उपायुक्त के निर्देश पर चला सघन चापाकल मरम्मती अभियान

झारखण्डउपायुक्त के निर्देश पर चला सघन चापाकल मरम्मती अभियान
spot_img
spot_img

पाकुड़ । उपायुक्त वरुण रंजन के निर्देश पर पेयजल एवम् स्वच्छता विभाग के द्वारा प्रत्येक प्रखंड में विभिन्न कारणों से बंद पड़े चापाकलों का सर्वेक्षण कार्य कराया गया। जिसके आलोक में निम्न बिबरनी अनुसार विभिन्न कारणों से चापाकल बंद पाये गये:-

क्रमप्रखंड बंद नलक़ूप चालू किए गए
1पाकुड़992992
2हिरणपुर410310
3लिट्टीपाड़ा449288
4अमड़ापाड़ा6161
5महेशपुर468468
6पाकुड़िया424393
कुल29842512

इसके अतिरिक्त कुल 270 अन्य कारणों से बंद चापाकलों को मरम्मती कर चालू किया गया।


इस अभियान के दौरान पंचायती राज विभाग के तहत 15th Finance के निधी से सड़े हुए पाईप के कारण बंद परे चापाकलों की मरम्मती मुखिया एवं पंचायत सचिव के माध्यम से दुरुस्त की गई।

उक्त नलकूपों के मरम्मती हेतु ज़िले में कुल 42 अदद नलकूप मरम्मती गैंग को विभिन्न प्रखंड में लगाया गया।

उपयुक्त, पाकुड़ के निर्देश पर सभी प्रखण्डों में नलकूप मरम्मती हेतु नियंत्रण कक्ष एवं ज़िला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या प्रकाशित की गई है। जिस पर ख़राब पड़े नलकूपों की मरम्मती हेतु सूचना दी जा सकती है।

ज़िला स्तर पर नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 9798796348 एवं 6207206524 है।
प्रखंड स्तर सम्बंधित सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता का दूरभाष संख्या निम्नवत् है जिस पर सूचना दी जा सकती है

  1. पाकुड़, हिरणपुर एवं अमड़ापाड़ा प्रखंड हेतु 9155863727 और 9773807198
  2. लिट्टीपाड़ा प्रखंड हेतु 8340763109
  3. महेशपुर एवं पकुड़िया प्रखंड हेतु 9060535260

Check out our other content

Meet Our Team

Dharmendra Singh

Editor in Chief

Gunjan Saha

Desk Head

Most Popular Articles