झामुमों कार्यकर्ता ने धूम धाम से मनाया शिबू सोरेन का जन्मदिन

झारखण्डझामुमों कार्यकर्ता ने धूम धाम से मनाया शिबू सोरेन का जन्मदिन
spot_img
spot_img

पाकुड़ । झामुमों जिला अध्यक्ष श्याम यादव के आवासीय कार्यालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का आज झामुमों जिला सचिव सुलेमान बास्की के नेतृत्व में 79वा जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर जरुरामंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

सुलेमान बास्की ने कहा की आज पूरे देश में इंटरनेट मीडिया के माध्यम से झामुमो अध्यक्ष को पक्ष-विपक्ष की तरफ से बधाई दी जा रही है। पूरे झारखंड में झामुमो नेताओं के जगह-जगह केक काट कर अपने नेता का जन्मदिन मनाया जा रहा है। और कहा कि शिबू सोरेन ने अपना पूरा जीवन झारखंड के आदिवासी मूलवासी के उत्थान में लगाया। उन्होंने पृथक राज्य के आंदोलन के साथ-साथ महाजनी प्रथा और सूदखोरी को खत्म करने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें यातना सहना पड़ा। दिशोम गुरु ने वर्षों जंगल की खाक छानी और कई दफा जेल गए। महाजनी और सूदखोरी प्रथा को खत्म करने के बाद उन्होंने पृथक झारखंड राज्य के आंदोलन का सफल नेतृत्व किया। वे झारखंड का मुख्यमंत्री समेत केंद्रीय मंत्री का पद संभाल चुके हैं। वे फिलहाल राज्यसभा के सदस्य हैं।

जन्मदिवस कार्यक्रम में मुख्य रूप केन्द्रीय सदस्य मिथिलेश सिंह, प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, उपाध्यक्ष अजफरुल शेख, सचिव नूरआलम, उमर फारूक, प्रकाश सिंह, कौसर शेख, जाकिर शेख, उपाध्यक्ष पिन्टू सिंह, सुनिराम किस्कु, तनवीर आलम, असीम अकरम, फुरकान शेख, जर्शिद शेख, शेरअली शेख, मेसकतुल शेख, फितु शेख, मोसरफ हुसैन, रजीबुल शेख, आलमगीर आलम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े – 166 साल पुराना है उत्क्रमित प्लस- टू विद्यालय इलामी का इतिहास

Check out our other content

Meet Our Team

Dharmendra Singh

Editor in Chief

Gunjan Saha

Desk Head

Most Popular Articles