झामुमों कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती धूमधाम से मनाई

झारखण्डझामुमों कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती धूमधाम से मनाई
spot_img
spot_img

पाकुड़ । जिला मुख्यालय में हर वर्ष झामुमों जिला अध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में सुभाष चंद्र बोस का जयंती झामुमों कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाते आ रहे हैं।

इस वर्ष भी जिला अध्यक्ष श्याम यादव के निर्देश पर महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।

जिला मुख्यालय स्थित बालिहारपुर मिसन गेट के पास झामुमों प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख और नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह अध्यक्षता में नेताजी की जयंती मनाई गई। झामुमों अधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनके आदम कद प्रतिमा पर बारी बारी से माला अर्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मुस्लेउद्दीन शेख और मुकेश सिंह ने संयुक्त रूप से नेता जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि वे स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता थे। सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा में कटक में हुआ था। नेताजी ने देश की आजादी के लिए आजाद हिंद फौज का गठन किया था। तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा बुलंद करने वाले सुभाष चंद्र बोस आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं। सुभाष चंद्र बोस 24 साल की उम्र में इंडियन नेशनल कांग्रेस से जुड़ गए थे। राजनीति में कुछ वर्ष सक्रिय रहने के बाद उन्होंने महात्मा गांधी से अलग अपना एक दल बनाया। उन्होंने आजाद हिद फौज का गठन किया। सुभाष चंद्र बोस के क्रांतिकारी विचारों से प्रभावित होकर हजारों युवा आजाद हिद फौज में शामिल हुए और देश की आजादी में अपना योगदान दिया। नेता जी के विचार आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं।

मौके पर उपस्थित प्रखंड उपाध्यक्ष अजफरुल शेख, नगर सचिव नूर आलम, राजेश सरकार, वरिष्ठ नेता महमूद आलम, वंश राज गोप, उपाध्यक्ष राजू सिंह, आदित्य तिबारी, रियाज अंसारी, संगठन सचिव कौसर शेख, राजेश यादव, कमल राऊत, अमीरुल इस्लाम, फुरकान सेख, जरसीद शेख, मोबारक शेख सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ेपाकुड़ के झामुमो कार्यकर्ता स्थापना दिवस पर करेंगें दुमका प्रस्थान

Check out our other content

Meet Our Team

Dharmendra Singh

Editor in Chief

Gunjan Saha

Desk Head

Most Popular Articles