पाकुड़ के झामुमो कार्यकर्ता स्थापना दिवस पर करेंगें दुमका प्रस्थान

झारखण्डपाकुड़ के झामुमो कार्यकर्ता स्थापना दिवस पर करेंगें दुमका प्रस्थान
spot_img
spot_img

पाकुड़ । झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव के निर्देशानुसार आज 2 फरवरी को झारखंड स्थापना दिवस को लेकर झामुमो प्रखंड कमेटी का बैठक हुई।

बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख के नेतृत्व में संपन्न हुई। उक्त बैठक मुस्लेउद्दीन सेख ने कहा इस साल 2 फरवरी को आयोजित समारोह को परंपरागत और भव्य तरीके से मनाया जाएगा। पिछले दो वर्षों से कोरोना की वजह से यह आयोजन काफी संक्षिप्त रूप से जिला मुख्यालय में मनाया गया था। बीते 18 जनवरी प्रमंडलीय बैठक में संबंधित सभी जिला को केंद्रीय समिति द्वारा निर्देश दिया गया कि इसे शानदार ढंग से दुमका स्थित गांधी मैदान में मनाया जाएगा। प्रखंड अध्यक्ष द्वारा पंचायत अध्यक्ष सचिव और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कार्यकर्ता को दीवार लेखन तरुण गेट और सभी कार्यकर्ताओं के घरों में पार्टी झंडा लगाने का निर्देश दिया गया परंपरागत परिधान और ढोल नगाड़े के साथ कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगे। 2 फरवरी को अधिक से अधिक संख्या में लोग गांधी मैदान पहुंचे। इसको लेकर पंचायत स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि झारखंड स्थापना दिवस के कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी अधिक हो। यह व्यवस्था सुनिश्चित करना है। इस वर्ष पाकुड़ प्रखंड से हजारों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता 2 फरवरी झारखंड स्थापना दिवस दुमका गांधी मैदान में पहुंचकर धूमधाम से मनाया जाएगा।

इस बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड सचिव राजेश सरकार, प्रखंड उपाध्यक्ष अजफरुल सेख, वरिष्ठ नेता हबीबुर्रहमान, कमरुद्दीन शेख सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Check out our other content

Meet Our Team

Dharmendra Singh

Editor in Chief

Gunjan Saha

Desk Head

Most Popular Articles