भाजपा के जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक

Uncategorizedभाजपा के जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक
spot_img
spot_img

पाकुड़ । भारतीय जनता पार्टी पाकुड़ जिला के पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष की महत्वपूर्ण बैठक आज पाकुड़िया के शहरपुर में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमृत पांडे ने की। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री मिस्त्री सोरेन, प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक, लोकसभा संयोजक संजीव भगत, लोक सभा विस्तारक मनोज सिंह उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष अमृत पांडे ने बताया की 6 अप्रैल को भाजपा अपना स्थापना दिवस मनाने जा रही है। पाकुड़ जिले के सभी 12 मंडलों में कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में पार्टी का ध्वज फहराएंगे। झंडोत्तोलन के पश्चात ठीक सुबह 9:45 सभी कार्यकर्ता अपने-अपने मंडलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन को सुनेंगे। कल भाजपा अपना 44 वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है। पार्टी का संदेश को जन जन तक पहुंचाने के लिए जिला अध्यक्ष अमृत पांडे के नेतृत्व में 6 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे कार्यकर्ताओं की टोली जिला कार्यलय से पदयात्रा करते हुए हिरणपुर पहुंचेगी। जहां सुभाष चौक में झंडोत्तोलन किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष ने बताया की प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश जी के आह्वान पर हेमंत सोरेन सरकार के विरुद्ध 11 अप्रैल को रांची में सचिवालय घेराव किया जाएगा। इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में पाकुड़ जिले से लगभग 3000 कार्यकर्ता शामिल होंगे।

साथ ही, अन्य सांगठनिक विषयों पर गहन चर्चा की गई

इस बैठक में वरिष्ठ नेता दानियल किस्कू, अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष, दुर्गा मरांडी, बाबूधन मुर्मू, पूर्व विधायक सुफल मरांडी, जिला उपाध्यक्ष तपन मंडल, जिला महामंत्री विजय भगत, जिला मंत्री जामु मरांडी, नोरेन साह, साहेब हांसदा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जयसेन बेसरा, अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष जोगेश टूडू, मंडल अध्यक्ष मनोरंजन सरकार, विजय भगत, सदानंद रजवाड़ा, पंकज साह, मोजेश टुडू, साधन झा, गौतम पाल, आशीष हेंब्रम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check out our other content

Meet Our Team

Dharmendra Singh

Editor in Chief

Gunjan Saha

Desk Head

Most Popular Articles