सांसद विजय हांसदा ने आज तीसरे दिन लिट्टीपाड़ा प्रखंड के विभिन्न पंचायत का किया दौरा

झारखण्डसांसद विजय हांसदा ने आज तीसरे दिन लिट्टीपाड़ा प्रखंड के विभिन्न पंचायत का किया दौरा
spot_img
spot_img

पाकुड़ । राजमहल संसदीय क्षेत्र के सांसद सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष विजय हांसदा ने आज तीसरे दिन लिट्टीपाड़ा, प्रखंड के दर्जनों गांव का दौरा किया।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव, जिला सचिव सुलेमान बास्की, प्रखंड अध्यक्ष चरण मुर्मू मुख्य रूप से मौजूद थे।

सांसद श्री हांसदा ने आज तीसरे दिन जामजोड़ी, जामकुंदर, डुमरहिल, बैजनाथपुर, मोहोलबोना, करिपाहारी, सूरजबेरा, लखनपुर, गांव का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने आदिवासी रीति रिवाज के साथ माननीय सांसद का स्वागत किया गया। इस बीच संसद के समक्ष ग्रामीणों ने बुनियादी समस्या जैसे सड़क बिजली पानी की समस्या से अवगत कराया।

संसद ने समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को दूरभाष के द्वारा त्वरित कार्रवाई करने की निर्देश दिया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान श्री हांसदा ने हेमंत सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की भ्रमण के क्रम में सांसद श्री विजय हांसदा ने कहा कि सरकार की वचनबद्धता राज्यों का सर्वांगीण विकास एवं राज्य वासियों के चेहरे पर खुशहाली लाना है एवं इस दिशा में काम भी किए गए हैं।

श्री हांसदा ने कहा कि सड़कों का जाल बिछाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। साथ ही जो सड़क जर्जर है उन्हें भी दुरुस्त करने की प्रक्रिया जारी है। सांसद ने कहा है कि लोग जानकारी के अभाव में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं, प्रखंड के उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का जानकारी प्रत्येक व्यक्ति को मिले इसके लिए काम करना है।

उक्त भ्रमण कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित दीपू मुर्मू, रामकृपाल तुरी, मुखिया रस्का मुर्मू, मुखिया जामजोरी, रतन मुर्मू, सूरजबेरा -पकू मुर्मू, शिलभाणूस मुर्मू, रंजन साहा, अल्ताभ हुसैन, शहनवाज, सांसद प्रतिनिधि निपेन मंडल, उमर फारूक, प्रकाश सिंह, जवाहर कुमार सिंह, तरुण मंडल, प्रखंड उपाध्यक्ष बाबूजी हेंब्रम, केंद्रीय समिति सदस्य दीपू मुर्मू, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रसाद हंसदा, बल्लू सुरेश, कृपाल तुरी, सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check out our other content

Meet Our Team

Dharmendra Singh

Editor in Chief

Gunjan Saha

Desk Head

Most Popular Articles