सांसद विजय हांसदा ने लिट्टीपाड़ा प्रखंड के विभिन्न पंचायत का किया दौरा

झारखण्डसांसद विजय हांसदा ने लिट्टीपाड़ा प्रखंड के विभिन्न पंचायत का किया दौरा
spot_img
spot_img

पाकुड़ । राजमहल संसदीय क्षेत्र के सांसद सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष विजय हांसदा ने आज लिट्टीपाड़ा, प्रखंड के दर्जनों गांव का दौरा किया क्षेत्र भ्रमण के दौरान झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव, जिला सचिव सुलेमान बास्की, प्रखंड अध्यक्ष चरण मुर्मू मुख्य रूप से मौजूद थे।

सांसद ने पटवारा, मंझलाहडीह, सोनाधनी, गढ़दारा, छोटा कुटलु, बड़ा कुटलू गांव का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को सुना क्षेत्र भ्रमण के दौरान श्री हांसदा ने हेमंत सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

भ्रमण के क्रम में ग्रामीणों ने पेयजल के अलावे सड़क की जर्जर स्थिति आवास संबंधित समस्या सहित अन्य समस्या को सांसद के समक्ष रखने के साथ ही इसका निदान निकालने की मांग की लोगों द्वारा रखी गई। समस्या को त्वरित निदान को लेकर सांसद श्री हांसदा ने रोज की तरह आज भी संबंधित विभागों के अधिकारियों को दूरभाष से ही आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

मौके पर सांसद विजय हांसदा ने कहा कि सरकार की वचनबद्धता राज्यों का सर्वांगीण विकास एवं राज्य वासियों के चेहरे पर खुशहाली लाना है एवं इस दिशा में काम भी किए गए हैं। श्री हांसदा ने कहा कि सड़कों का जाल बिछाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। साथ ही जो सड़क जर्जर है उन्हें भी दुरुस्त करने की प्रक्रिया जारी है।

सांसद ने कहा है कि लोग जानकारी के अभाव में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। प्रखंड के उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का जानकारी प्रत्येक व्यक्ति को मिले इसके लिए काम करना है।

उक्त कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि निपेन मंडल, उमर फारूक, प्रकाश सिंह, जवाहर कुमार सिंह, तरुण मंडल, प्रखंड उपाध्यक्ष बाबूजी हेंब्रम, केंद्रीय समिति सदस्य दीपू मुर्मू, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रसाद हंसदा, बल्लू सुरेश, कृपाल तुरी, सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check out our other content

Meet Our Team

Dharmendra Singh

Editor in Chief

Gunjan Saha

Desk Head

Most Popular Articles