जनसेवकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल का 14वाँ दिन, जनसेवकों के शीर्ष मंडली ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन

झारखण्डजनसेवकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल का 14वाँ दिन, जनसेवकों के शीर्ष मंडली ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
spot_img
spot_img

पाकुड़ । जिला जनसेवक संघ के शीर्ष मंडल ने आज पाकुड़ सर्किट हाऊस में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम महोदय से भेंट कर अपनी 11 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

मंत्री आलमगीर आलम ने बताया कि आपलोगों की माँगो से अवगत हूँ साथ ही कहा कि आपलोग आश्वस्त रहे जल्द ही माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर आप लोगों के माँगो पर सकरात्मक पहल किया जाएगा।

झारखंड राज्य जनसेवक संघ के अंतर्गत घोषित 11सूत्री मांग निम्नवत है:

  1. जनसेवक संवर्ग के खिलाफ कृषि विभाग द्वारा नियुक्ति नियमावली एवं ग्रेड पे संबंधी अवांछनीय छेड़छाड़ और षड्यंत्र तत्कालीन स्थाई रूप से बंद किया जाए।
  2. जनसेवक को पूर्व की भांति तकनीकी पद मानते हुए ग्रेड पे 4200/- किया जाए।
  3. 2012 में नियुक्त सभी जिले में जनसेवकों को तत्काल MACP का लाभ दिया जाए।
  4. 2012 में नियुक्त जनसेवकों सहित राज्य स्तरीय वरीयता सूची अविलंब प्रकाशित की जाए।
  5. जनसेवकों की संपूर्ण सेवा 2011 जनसेवक भर्ती नियमावली के तहत कृषि विभाग में वापस लेते हुए DDO परिवर्तन का पत्र अविलंब निर्गत किया जाए।
  6. जनसेवक संवर्ग का पदनाम बदलकर कृषि प्रसार पर्यवेक्षक/प्रखंड उप कृषि पदाधिकारी किया जाए।
  7. जनसेवक संवर्ग को सीमित परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाए।
  8. राज्य के सभी जिलों में 2401 वेतन शीर्ष सृजित किया जाए।
  9. झारखंड कृषि शिक्षा पर्षद अविलंब गठन करते हुए जनसेवकों की प्रोन्नति प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं समकक्ष सभी पदों में की जाए।
  10. जनसेवकों को गैर कृषि कार्य से मुक्त किया जाए।
  11. पूर्व की भांति जनसेवकों के लिए निःशुल्क कृषि स्नातक की पढ़ाई करने की व्यवस्था की जाए।

Check out our other content

Meet Our Team

Dharmendra Singh

Editor in Chief

Gunjan Saha

Desk Head

Most Popular Articles