अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कमेटी के विस्तार को लेकर बैठक का आयोजन

झारखण्डअल्पसंख्यक मोर्चा जिला कमेटी के विस्तार को लेकर बैठक का आयोजन
spot_img
spot_img

पाकुड़ । लड्डू बाबू आम बागान में आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के अल्पसंख्यक मोर्चा के विस्तार को लेकर अल्प संख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष हबीबुर्रहमान की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई।

जिसमें मुख्य अतिथि श्याम यादव जिला अध्यक्ष झामुमो एवं सुलेमान बासकी जिला सचिव उपस्थित थे। बैठक में जिले भर के झामुमो पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित हुए। बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कमेटी के अध्यक्ष हबीबुर्रहमान, उपाध्यक्ष अलीम अंसारी, उपाध्यक्ष वीरेन घोष, सचिव आशा दूल अंसारी, उपस्थित थे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पाकुड़ जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के विस्तार के लिए अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष हबीबुर्रहमान को अधिकृत किया जाता है।

बैठक में पाकुड़ मनोज कुमार चौबे, मजदूर मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुसलोदीन अंसारी, जिला संयुक्त सचीव उमर फारूक, युवा मोर्चा के जिला सचिव जोसेफिना हेंब्रम, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुशीला देवी, महिला मोर्चा के जिला सचिव महमूद आलम, सदस्य जिला कमिटी मुसलोदीन शेख, प्रखंड अध्यक्ष पाकुड़ जावेद अंसारी, प्रखंड सचिव लिट़्टीपाड़ा जाहिर उद्दीन मिंयाँ, प्रखंड सचिव अमड़ापाड़ा कालिदास मुर्मू, 20 सूत्री सदस्य अमड़ापाड़ा, विनती मुर्मू महिला मोर्चा, कोषाध्यक्ष अजफारुल शेख, प्रखंड उपाध्यक्ष पाकुड़ अनीकूल आलम, राजेश सरकार प्रखंड सचिव नूर आलम, नगर सचिव नसीम अहमद, 20 सूत्री उपाधयक्ष महेशपुर सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check out our other content

Meet Our Team

Dharmendra Singh

Editor in Chief

Gunjan Saha

Desk Head

Most Popular Articles