राजमहल सांसद ने किया अमड़ापाड़ा के विभिन्न गांवों दौरा, जनसमस्याओं को सुन समाधान का दिया भरोसा

झारखण्डराजमहल सांसद ने किया अमड़ापाड़ा के विभिन्न गांवों दौरा, जनसमस्याओं को सुन समाधान का दिया भरोसा
spot_img
spot_img

पाकुड़ (अमड़ापाड़ा) । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा अमड़ापाड़ा प्रखंड क्षेत्र के सिंगारसी पंचायत के डांगापाड़ा, डुमरचीर पंचायत के तिलईपाड़ा, पचुवाड़ा पंचायत के बाघापाड़ा, जराकी पंचायत के फतेहपुर, उदलबनी एवं धावाडंगाल गाँव पहुँचकर राज्य की हेमंत सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने संबंधित जानकारी ली।

सांसद विजय हांसदा एवं पार्टी जिलाध्यक्ष सह जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष श्याम यादव ने संयुक्त रूप से वहां के ग्रामीणों के बीच सरकार द्वारा चलाई जा रही हर घर नल जल योजना, सावित्री बाई फुले योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, सौ यूनिट मुफ्त बिजली सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दिया।

सांसद से संबंधित गाँव के ग्रामीणों ने बारी-बारी से अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं को रखा जिसको सुनने के पश्चात सांसद ने संबंधित जिले के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जल्द ही समस्याओं के निराकरण हेतू पहल करने को कहा।

मौके पर जिला सचिव सुलेमान बास्की, अमड़ापाड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी दिवेश द्विवेदी, इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि भीमसेन्ट हेम्बरम, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जोसेफिना हेम्बरम, युवा मोर्चा जिला सचिव उमर फारूक, प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां, जिला सदस्य सह प्रखंड उपाध्यक्ष संतोष भगत, जिला सदस्य सह प्रखंड उपाध्यक्ष कोर्नेलियुस हेम्बरम, जिला सदस्य संजीत भगत, जिला सदस्य प्रेम रजक, प्रखंड संगठन सचिव बेंजामिन मरांडी, प्रखंड सहसचिव नाजिर किस्कू, प्रखंड कोषाध्यक्ष जाकिर हुसैन अंसारी, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष अनिता मुर्मू, महिला मोर्चा प्रखंड उपाध्यक्ष प्रियंका मरांडी, तनवीर अली, अबुल कलाम, नजरुल अंसारी, कालिदास मुर्मू, गाब्रिएल हेम्बरम, इस्लाम अंसारी, नाजिर अंसारी, मो आरिफ, सचिन मरांडी, , दिलीप रजवार, अजित कुमार सहित अन्य सैकड़ो समर्थक उपस्थित थे।

Check out our other content

Meet Our Team

Dharmendra Singh

Editor in Chief

Gunjan Saha

Desk Head

Most Popular Articles