भारतीय जनता पार्टी पाकुड़ नगर कार्यसमिति बैठक में 2024 चुनाव को लेकर हुई विशेष चर्चा

झारखण्डभारतीय जनता पार्टी पाकुड़ नगर कार्यसमिति बैठक में 2024 चुनाव को लेकर हुई विशेष चर्चा
spot_img
spot_img

पाकुड़ । भारतीय जनता पार्टी पाकुड़ नगर कार्यसमिति बैठक नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह की अध्यक्षता में, एवं प्रभारी के रूप में लिट्टीपाड़ा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दानियल किस्कू, अतिथि के तौर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह, भाजपा नेता राजमहल विधानसभा के प्रभारी बाबूधन मुर्मू, भाजपा के वरिष्ठ नेता विश्वनाथ प्रसाद भगत उपस्थित हुए।

बैठक का मंच का संचालन भाजपा नगर महामंत्री सोहन मंडल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय की चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

बैठक में 2024 चुनाव को लेकर हुई विशेष चर्चा की गई साथ ही साथ केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री के किए गए कार्यों को प्रत्येक घरों तक पहुंचाने की भी जिम्मेवारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई।

बैठक मे बिशेष रुप से संगठन की मजबूती और पार्टी के द्वारा दिए गए जनसंपर्क महाअभियान को बूथ स्तर पर कैसे करना है इस पर बृहद चर्चा हुई।

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नेता और आज के बैठक के प्रभारी दानियाल किस्कू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी के सरकार में गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया प्रधानमंत्री जी के द्वारा गरीब अन्न योजना के तहत गरीबों तक अन्न मुहैया कराने हेतु सरकार लगातार तत्पर रहें।

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता वार्ड पार्षद अशोक प्रसाद, नगर महामंत्री सोहन मंडल, नगर उपाध्यक्ष अजय भगत, नगर उपाध्यक्ष मनोरमा देवी, नगर मंत्री श्रीकांत भूईमाली, भाजपा के पूर्व नगर महामंत्री पवन भगत, भाजपा नेता रूपेश कुमार भगत, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमन सिंह, युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष जीतू सिंह, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष रतन भगत, अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष गणेश रजक, सुमित भास्कर, भोला सरदार व अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check out our other content

Meet Our Team

Dharmendra Singh

Editor in Chief

Gunjan Saha

Desk Head

Most Popular Articles