महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री सत्य साईं सेवा संगठन ने किया महाप्रसाद का वितरण

झारखण्डमहाशिवरात्रि के अवसर पर श्री सत्य साईं सेवा संगठन ने किया महाप्रसाद का वितरण
spot_img
spot_img

पाकुड़ । श्री सत्य साईं सेवा संगठन पाकुड़ द्वारा महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर रथ मेला प्रांगण में भगवान श्री सत्य साईं बाबा का भजन किया गया।

भजन के उपरांत श्री सत्य साईं सेवा संगठन झारखंड के ट्रस्टी सुभद्रा राव एवं श्री सत्य साईं सेवा संगठन झारखंड के सेवादल कोऑर्डिनेटर रवि कुमार के हाथों महा नारायण सेवा का कार्यक्रम शुरू किया गया। जिसमें हजारों संख्या में लोग महाप्रसाद ग्रहण की।

स्टेट एसआरपी एवं स्टेट मेडिकल कॉर्डिनेटर झारखंड, डॉक्टर देवकांत ठाकुर ने बताया की बैंक कॉलोनी स्थित साईं मंदिर में भगवान श्री सत्य साईं बाबा का शाम 6:00 बजे से 9:00 बजे तक भजन की गयी। इसके उपरांत भगवान द्वारा चलाए जा रहे उनके संदेश को राज्य से आए अधिकारी सभी साईं भक्तों को बताये। उसके उपरांत महाआरती की गयी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री सत्य साईं सेवा समिति पाकुड़ के संयोजक उत्तम कुमार दास सोरेन, अनिरुद कुमार ठाकुर, असीम चंद्र पांडे, हिमालय तिवारी, पंकज दफादार, सुशांत कुमार दुबे, निशांत कुमार ओझा, संतोष कुमार चौरसिया, पवित्र दास, चंद्रशेखर प्रमाणिक, स्त्याम पांडेय, मृत्युंजय तिवारी, महादेव मंडल, रोहन गुप्ता, राजेश रजक, कैलाश चौधरी, योगेश पासवान एवं साईं समिति के सभी युवा एवं सेवादल उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Check out our other content

Meet Our Team

Dharmendra Singh

Editor in Chief

Gunjan Saha

Desk Head

Most Popular Articles