वर्ड पावर चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में बच्चे ने दिखाया अपनी-अपनी प्रतिभा

झारखण्डवर्ड पावर चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में बच्चे ने दिखाया अपनी-अपनी प्रतिभा
spot_img
spot_img

पाकुड़ । वर्ड पावर चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का शुभारंभ उप विकास आयुक्त शाहिद अख्तर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार विमल, फेस संस्था के प्रतिनिधि रितु पांडे एवं रतन सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

शनिवार को डायट भवन पाकुड़ में फेस संस्था एवं लीपफॉरवार्ड संस्था के संयुक्त तत्वावधान में वर्ड पावर चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

फेस संस्था के प्रतिनिधि रितु पांडे ने बताया कि बच्चों के साथ इंग्लिश लिटरेसी प्रोग्राम किए जा रहे है। जैसे-जैसे बच्चे उच्च अध्ययन में जाते हैं तो अंग्रेजी की जरूरतें पड़ती है। अंग्रेजी फाउंडेशन लेवल तक बच्चों का अंग्रेजी अच्छी नहीं होगी तो उच्च स्तर पर भी बच्चों की अंग्रेजी अच्छी नहीं होती है। हमलोगों के द्वारा इंग्लिश लिटरेसी प्रोग्राम 2021 से 133 बच्चों के साथ 133 विद्यालयों में काम शुरू की गई है। इस प्रोग्राम के माध्यम से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारे जो फंडिंग पार्टनर विभा है और हमारे जो नॉलेज पार्टनर एफएलडब्ल्यू, समग्र शिक्षा अभियान एवं जिला प्रशासन के सहयोग से ही ये कार्यक्रम सफल हुआ है।

उप विकास आयुक्त शाहिद अख्तर ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न- विभिन्न प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं के बौद्धिक क्षमता को विकसित किया जा रहा है। बच्चों में अंग्रेजी की बेहतर समझ को विकसित करने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस तरह की प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक बच्चों को शामिल कराया जाए। इस प्रतियोगिता में चौथी, पंचवी एवं छठी क्लास के बच्चों को सेलेक्ट कर इस प्रतियोगिता में लाए गए है। सभी बच्चे इस प्रतियोगिता में अपनी- अपनी प्रतिभा को दिखाएंगे।

Check out our other content

Meet Our Team

Dharmendra Singh

Editor in Chief

Gunjan Saha

Desk Head

Most Popular Articles