रा० लो० ज० पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना और उसके हल के लिए पहल की बात की

झारखण्डरा० लो० ज० पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना और उसके हल के लिए पहल की बात की
spot_img
spot_img

पाकुड़ । राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की आवश्यक बैठक धनुष पूजा आवासीय कार्यालय में हुई। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह ने किया।

उक्त बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से पार्टी के कार्यकर्ता आये हुए थे। वे अपने-अपने समस्या के साथ जिला अध्यक्ष से मिले। कार्यकर्ताओं का कहना था की झारखंड सरकार दलित कमजोर वर्गों को सरकारी योजनाओं से वंचित रखे हुए है। आजादी के 75 वर्षों के बाद भी हमें मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास नहीं किया गया है। हम अभी भी अत्याचार, शोषण, जात-पात के भेदभाव से ग्रसित है। हमें मजदूरी भी नहीं मिल पा रही है। पैसे वाले लोग हमेशा हम लोगों को डांटते और फटकारते है। साथ ही दलित गरीब समझकर ईर्ष्या करते हैं। हम लोगों का जमीन भूमि माफिया द्वारा जबरन हड़पी जा रही है। एसटीएसई थानों में प्राथमिकी दर्ज होती है परंतु आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती है। आये दिन बलात्कार एवं हत्या हो रही है। आरोपियों पर राजनीतिक माफियाओं का संरक्षण प्राप्त है। खुलेआम आरोपीगण केश करते है और भयाक्रांत करते हैं। हत्या करने की धमकी देते रहते हैं। हम लोग मानसिक रूप से पीड़ित हैं। दलित लोगों पर इस तरह से अत्याचार होती रहेगी तो हम लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। झारखंड की सरकार हम दलितों को अनदेखी कर रही है और अपना वोट बैंक समझती है।

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष ने सभी को सांत्वना दिया कि आपकी समस्याओं को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग दिल्ली, अनुसूचित जाति आयोग दिल्ली, गृह मंत्रालय दिल्ली तथा झारखंड के महामहिम राज्यपाल महोदय को पत्र लिखकर कानूनी कार्रवाई हेतु जानकारी देंगे।

उक्त जानकारी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने व्हाट्स अप्प के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति में दिया।

Check out our other content

Meet Our Team

Dharmendra Singh

Editor in Chief

Gunjan Saha

Desk Head

Most Popular Articles