मैराथन दौड़ में टोनाय मुर्मू ने मारी बाजी

झारखण्डमैराथन दौड़ में टोनाय मुर्मू ने मारी बाजी
spot_img
spot_img

बबनटा हांसदा दूसरे व राजीव टोप्पो तीसरे स्थान पर रहे

पाकुड़ । 74 वें गणतंत्र दिवस के पूर्व दिन पर जिला प्रशासन द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ की शुरूआत बुधवार को गांधी चौक पाकुड़ से हुई।

दौड़ को उप विकास आयुक्त शाहिद अख्तर, एसडीओ हरिवंश पंडित समेत अन्य पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मैराथन दौड़ में काफी संख्या में लड़कों ने हिस्सा लिया। मैराथन दौड़ गांधी चौक से शुरू होकर सोनाजोड़ी और वहां से अनुमंडल कार्यालय आकर समाप्त हुई।

मैराथन दौड़ में प्रथम स्थान पाकुड़िया निवासी टोनाय मुर्मू ने अर्जित की। वहीं द्वितीय व तृतीय स्थान क्रमशः हिरणपुर निवासी बबनटा हांसदा एवं बड़हरवा निवासी राजीव टोप्पो ने अर्जित की।

मौके पर उप विकास आयुक्त शाहिद अख्तर ने कहा कि इस मैराथन दौड़ के आयोजन का मकसद देश के लिए युवाओं को उनके दायित्व के लिए जागृत करना है। समाज में एकता व सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे इसके लिए हम सबों को मिलकर प्रयास करना होगा।

मैराथन में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित करने वाले युवाओं के चेहरे पर प्रसन्नता साफ झलक रही थी। वह इस आयोजन को लेकर काफी खुश थे। कहा कि जिला प्रशासन द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न खेल संघों एवं सिविल सोसाइटी के सहयोग से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मैराथन का आयोजन किया जाता है। इस बार भी इसका आयोजन किया गया। प्रथम स्थान अर्जित करने वाले टोनाय मुर्मू को बतौर पुरस्कार साइकिल दिया गया। वहीं अन्य दोनों द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित करने वाले धावकों को भी पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

मौके पर उप विकास आयुक्त शाहिद अख्तर, सिविल सर्जन डॉ० मंटू कुमार टेकरीवाल, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, मुख्यालय डीएसपी बैधनाथ प्रसाद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, पाकुड़ एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, पाकुड़ बीडीओ शफीक आलम एवं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कोशलेश यादव, एसएमपीओ पवन कुमार, जिला एथलेटिक संघ अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा, जिला ओलंपिक संघ के सचिव रणवीर सिंह, दीपू उपाध्याय, दुर्गा मरांडी, शहरकोल मुखिया विकास गोंड, विश्वनाथ पंडित, नारायण चंद्र रॉय, मानिक देव, संजीत, सनत, सफा बास्की, समेत अन्य उपस्थित थे।

Check out our other content

Meet Our Team

Dharmendra Singh

Editor in Chief

Gunjan Saha

Desk Head

Most Popular Articles