Tuesday, April 21, 2026
Homeकल से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा चौथा टेस्ट, जानें...
एडिटर इन चीफ
धर्मेन्द्र सिंह

कल से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा चौथा टेस्ट, जानें पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

England vs Australia 4th Test: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऐतिहासिक एशेज सीरीज खेली जा रही है. अब तक तीन टेस्ट मैच हो चुके हैं, जिसमें दो मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते तो एक मैच इंग्लैंड ने जीता है. अब कल यानी बुधवार 19 जुलाई से चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा. जानिए इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है. 

सीरीज जीत की तलाश में रहेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम

पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे चल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. वहीं मेज़बान टीम की नजरें सीरीज हार के संकट को टालकर बराबरी करना चाहेगी. 

चौथे टेस्ट के लिए जेम्स एंडरसन की हुई टीम में वापसी

तीसरे टेस्ट में जीत के बावजूद इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट के लिए ओली रॉबिन्सन की जगह जेम्स एंडरसन की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है. एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं. उनके नाम 688 विकेट दर्ज हैं.

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

चौथे टेस्ट में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ियों पर दुनियाभर की नजरें टिकी रहने वाली हैं. इसमें इंग्लैंड के जो रूट और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ प्रमुख हैं. इसके अलावा बेन स्टोक्स, मार्नस लाबुशेन, जेम्स एंडरसन और मिचेल स्टार्क के प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी रहने वाली हैं. 

पिच रिपोर्ट 

ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. हालांकि, शुरुआती दो दिन के बाद यहां बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान हो जाता है. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है. 

चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन- बेन डकेट, जैक क्रॉली, मोईन अली, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), हैरी ब्रूक, क्रिस वोक्स, स्टुअर्ट ब्रॉड, मार्क वुड और जेम्स एंडरसन.

चौथे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, टॉड मर्फी और जोश हेजलवुड.

ये भी पढ़ें-

MCL 2023: ऑरोन फिंच की टीम के सामने नाइट राइडर्स की चुनौती, जानें संभावित प्लेइंग इलेवन समेत फुल डिटेल्स

[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments