Monday, April 20, 2026
Homeपलामू की इस दुकान पर मिलता है बच्चों और महिलाओं की जरूरत...
एडिटर इन चीफ
धर्मेन्द्र सिंह

पलामू की इस दुकान पर मिलता है बच्चों और महिलाओं की जरूरत का का हर सामान

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

 शशिकांत ओझा/पलामू. जिले में खास महिलाओं और बच्चों के सभी जरूरत के समान अगर एक दुकान में मौजूद हो तो लोगों को शॉपिंग के लिए भटकना नहीं पड़ता. पांकी रोड जीएलए कॉलेज समीप स्थित क्यूट स्माइल के नाम से एक मॉल संचालित है. जहां बच्चों के एसेसरीज से लेकर कपड़े मौजूद है. वहीं महिलाओं के लिए कॉस्मेटिक्स से लेकर साड़ी और शूट के खास कलेक्शन इस मॉल में अवेलेबल है. मॉल की ऑनर निहारिका कुमारी ने बताया की इस मॉल को खोलने का सबसे खास उद्देश्य है कि महिलाओं को इधर-उधर भटकना न पड़े. एक ही छत के नीचे उनके जरुरूत की सारी सामग्री मिल सके. इस मॉल में कॉस्मेटिक्स से लेकर श्रृंगार स्टोर और महिलाओं के लिए खास अहमदाबाद के कुर्ती मौजूद है.

निहारिका कुमारी ने बताया की महिलाओं के लिए अंडरगार्मेंट को लेकर यहां एक चेंजिंग रूम बनाया गया है. जहां महिलाएं जाकर सहूलियत से अपने साइज के हिसाब से चेंजिंग कर पसंद कर सकती है. महिलाओं को यहां ये खास लाभ मिल रहा है. इस मॉल को तीन फ्लोर में बांटा गया है. फस्र्ट फ्लोर में एक तरफ कॉस्मेटिक्स आइटम, एक तरफ श्रृंगार स्टोर और एक तरफ बिलिंग काउंटर है. वहीं सेकंड फ्लोर में एक तरफ 0 से 6 साल के बच्चे के सभी एसेसरीज और कपड़े, दूसरे काउंटर पर 10 साल तक के बच्चों के कपड़े. तीसरी तरफ गिफ्ट आइटम लगा है. वहीं एक तरफ लेडिस बैग भी मिलता है. तीसरे तल्ले पर एक ओर अंडरगार्मेंट चेंजिंग रूम, एक काउंटर पर चूड़ी शॉप, दूसरे काउंटर पर महिलाओं के लिए सूट, साड़ी, कुर्ती के शॉप है. इस मॉल में कुल 7 महिलाएं रोजगार से भी जुड़ी है. जिससे महिलाओं को काफी सहूलियत होती है.

गिफ्ट आइटम 50 रुपए से शुरू

निहारिका कुमारी ने बताया की हमारे यहां महिलाओं के लिए कॉटन साड़ी 300 से 1200 तक, नॉर्मल साड़ी 250 रुपए से 3000 रुपए तक, अहमदाबादी कुर्ती 689 से 3000 तक, सूट पीस 400 से 2600 तक मिलते है. गिफ्ट आइटम 50 से लेकर 3500 रुपए तक मिलते है. टैडी 20 रुपए से 1600 रुपए तक मिलते है. 0 से 6 साल तक के बच्चे के एसेसरीज 30 रुपए से 500 तक, लेडिस बैग 5 रुपए से लेकर 9000 रुपए तक मौजूद है. महिलाओं के लिए खास वाटर प्रूफ लिपिस्टिक 30 रुपए से शुरू है. हर रविवार को खास ऑफर भी चलता है. अभी बच्चों के कपड़े पर खास ऑफर सरप्राइज गिफ्ट ऑफर चल रहा है.

Tags: Jharkhand news, Local18, Palamu news

[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments