Sunday, April 19, 2026
Homeमुंगेर की तर्ज पर लखीसराय में भी बन रहा पिस्टल-कट्टा, मिनी गन...
एडिटर इन चीफ
धर्मेन्द्र सिंह

मुंगेर की तर्ज पर लखीसराय में भी बन रहा पिस्टल-कट्टा, मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, 5 गिरफ्तार

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

लखीसराय. बिहार की लखीसराय पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर एएसपी रौशन कुमार के नेतृत्व में एएसपी अभियान मोतीलाल, एसटीएफ, मेदनी चौकी थाना पुलिस एवं एएसबी की टीम ने सलारपुर घाट के समीप छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का उद्वभेदन किया है. पुलिस ने मौके से पांच हथियार कारीगरों को निर्मित देशी पिस्टल, एक कट्टा, 16 कारतूस, अद्वनिर्मित मैगजीन, चार मोबाइल और हथियार बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार अपराधी रामबालक बिंद, फुलेश्वर बिंद, मुकेश सिंह, मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, जबकि प्रदीप शर्मा मुंगेर और अशोक पोद्दार बेगूसराय का रहने वाला बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

क्या कहते हैं एसपी

एसपी पंकज कुमार ने बताया कि एसटीएफ एसओजी -1 को ने मेदनीचौकी पुलिस को सूचना दी कि सलारपुर शमशान घाट के समीप मिनी गन फैक्ट्री संचालित की जा रही है तथा हथियार निर्माण कर बिक्री की जा रही है. इसी सूचना पर एएसपी रौशन कुमार, एएसपी अभियान मोतीलाल, एसएसबी कमांडेंट शिवम मिश्रा के नेतृत्व में एसटीएफ और मेदनी चौकी पुलिस ने जब छापेमारी की तो कुछ तस्कर भागने में सफल रहे लेकिन पुलिस ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

सामने आया मुंगेर कनेक्शन

साथ हीं मौके से काफी संख्या में निर्मित, अर्धनिर्मित हथियार, कारतूस, हथियार बनाने के उपकरण को बरामद किया है. एसपी पंकज कुमार ने बताया कि इन लोगों का मुंगेर कनेक्शन है और बड़े पैमाने पर हथियार का निर्माण और ब्रिक्री करते आ रहे हैं. अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द हीं इस काम में शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Tags: Bihar News

[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments