[ad_1]
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी हैं। वह महाराष्ट्र के सीएम भी रह चुके हैं। आज यानी की 22 जुलाई को देवेंद्र फडणवीस अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। फडणवीस चेहरे पर मुस्कान लिए अपने अक्रामक रवैये के लिए जाने जाते हैं।
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी हैं। वह एक जाने माने राजनेता हैं। बता दें कि देवेंद्र फडणवीस को राजनीति वैसे तो उन्हें विरासत में मिली है। लेकिन उन्होंने मेहनत से अपनी पहचान अपने पिता से अलग बनाई है। महाराष्ट्र के सीएम रह चुके फडणवीस उन नेताओं में शामिल हैं, जिनको आज भी प्रदेश के तमाम BJP विरोधी अपना अच्छा दोस्त कहते हैं। आज यानी की 22 जुलाई को देवेंद्र फडणवीस अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। देवेंद्र फडणवीस मुस्कुराते चेहरे के साथ अक्रामक रवैये के लिए जाने जाते हैं। आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर देवेंद्र फडणवीस के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…
जन्म और शिक्षा
नागपुर में 22 जुलाई 1970 को जन्मे देवेंद्र फडणवीस एक ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने लॉ में ग्रेजुएशन किया है और बिजनेस मैनजमेंट की पढ़ाई भी की है। इससे पहले वह छात्र जीवन में ABVP से जुड़े और फिर बाद में BJP युवा मोर्चा से जुड़े रहे हैं। देवेंद्र फडणवीस और अमृता की शादी नागपुर के फेमस फुटाला तालाब के किनारे बोटैनिकल गार्डन में हुई थी। इस शादी में झोपड़-पट्टियों में रहने वाले लोग भी शामिल हुए थे। जिसके चलते फडणवीस की शादी काफी चर्चित रही थी। उनकी पत्नी अमृता एक निजी बैंक में एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट हैं।
कॅरियर
देवेंद्र फडणवीस ने कॅरियर की शुरुआत त्रिकोणी पार्क में आरएसएस शाखा से की थी। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई में वह वार्ड अध्यक्ष के रूप में शामिल हुए। जिसके बाद साल1986 से 1989 में वह ABVP के सक्रिय सदस्ये के तौर पर रहे। इस दौरान फडणवीस ने समाज के पुनर्निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित करने का काम किया था। फडणवीस दीवारों को रंगकर उस पर राजनेताओं के पोस्टर चिपकाते थे। वह स्वामी विवेकानंद के दर्शन में दृढ़ विश्वास रखते हैं।
नागपुर मेयर
बता दें कि 21 साल की उम्र में वह सबसे कम उम्र के नागपुर महानगर पालिका के नगरसेवक बन गए। साल 1992 से 1997 तक फडणवीस लगातार दो बार सेवा करते रहे। इसके बाद वह महाराष्ट्र के मेयर के तौर पर चुने गए। वहीं पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने सुधीर मुनगंटीवार को एक और कार्यकाल देने का सुझाव दिया था। लेकिन राजनाथ सिंह ने नितिन गडकरी के सुझाव को खारिज करते हुए फडणवीस को बीजेपी की महाराष्ट्र इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया।
महाराष्ट्र के सीएम
इसके बाद साल 2014 के आम चुनावों में उन्होंने महाराष्ट्र में पार्टी का नेतृत्व किया। वहीं 23 नवंबर 2019 से 26 नवबंर 2019 तक फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे। इस सरकार में शिवसेना भागीदारी रही। फडणवीस का अक्रामक रवैया अक्सर सुर्खियों में रहता है। बता दें कि मुंबई में मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक पदार्थ मिलने पर फडणवीस ने महाअघाड़ी सरकार को जमकर निशाना साधा था। उनके विरोध के बीच राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने तत्कालीन गृहमंत्री अनिल देशमुख पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके अलावा भी अन्य तमाम मुद्दों पर देवेंद्र फडणवीस अक्रामक रवैया अपना चुके हैं।
[ad_2]
Source link