Sunday, July 13, 2025
Home9.27 लाख किलोमीटर दूर से शनि ग्रह की खींची अद्भुत फोटो! NASA...

9.27 लाख किलोमीटर दूर से शनि ग्रह की खींची अद्भुत फोटो! NASA के Cassini स्पेसक्राफ्ट का कारनामा

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

शनि के चंद्रमा की अद्भुत फोटो नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने शेयर की है। अंतरिक्ष में रुचि रखने वालों के लिए यह फोटो किसी तोहफे से कम नहीं है। इस फोटो में शनि ग्रह के छल्ले बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं। साथ में इसका चंद्रमा दिखाई दे रहा है। फोटो में जो नजारा कैमरे ने कैद किया है, वह वाकई सांसें थामने वाला है। इस फोटो को कैसिनी स्पेसक्राफ्ट ने खींचा है। कहा गया है कि फोटो 9,27,000 किलोमीटर की दूरी से ली गई है।

NASA ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस फोटो को पोस्ट किया है। जिसमें शनि ग्रह को करीब से देखा जा सकता है। इसके रिंग्स बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं। कैसिनी स्पेसक्राफ्ट ने जूम करके इसे कैमरे में कैद किया है। यह इस गैसीय ग्रह के वायुमंडल, चुम्बकीयमंडल, चंद्रमाओं, और इसके छल्लों के बारे में स्टडी कर रहा है। नासा ने फोटो शेयर करते हुए इसके साथ कैप्शन के रूप में कुछ जानकारी भी दी है। नासा ने लिखा है, ‘फोटो में दिख रहा झुकाव कैसिनी की नजरों से दिख रहा है, शनि ग्रह भी पृथ्वी के जैसा ही हल्का झुका हुआ है। इस ग्रह पर चलने वाले मौसम पृथ्वी के सात सालों के बराबर लम्बे होते हैं।’
 

आगे बताते हुए नासा ने कहा, ‘@AgenziaSpazialeItaliana और @EuropeanSpaceAgency के सहयोग से Huygens लैंडर ने Cassini के साथ एक इतिहास कायम किया था जब सौरमंडल के इतने दूर दराज किसी मानव निर्मित वस्तु को शनि के चंद्रमा Titan पर 2005 में उतारा गया था। कैसिनी और ह्यूजेंस ने इस तूफानी गैसीय दैत्य ग्रह के बारे में काफी कुछ बताया है, इसके कई चंद्रमा हैं, और Titan इस सौरमंडल में सबसे उपयुक्त जगह है जहां पर जीवन की खोज की जानी चाहिए।’

फोटो बेहद अद्भूत है। फोटो में शनि ग्रह के छल्ले एक कोण पर दिख रहे हैं। यह कोण ऐसे बना है कि रिंग्स एक सीधी रेखा जैसी दिख रही हैं। इसके नीचे ही इसका चंद्रमा मिमास (Mimas) दिखाई दे रहा है। यह किसी बिंदु के जितना ही दिख रहा है। शनि ग्रह इससे आकार में लाखों गुना बड़ा नजर आ रहा है। इस खूबसूरत फोटो को अब तक 9 लाख 76 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। यूजर्स इसकी खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 
 

[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments