Saturday, May 24, 2025
HomeAlien On Earth: इंसान बन जाएंगे गुलाम...धरती पर एलियन का आना हो...

Alien On Earth: इंसान बन जाएंगे गुलाम…धरती पर एलियन का आना हो सकता है खतरनाक, स्कॉलर्स की टीम की वॉर्निंग

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
एलियन के जीवन की खोज करने वाले बर्कले सीटे ने कहा है कि धरती पर एलियन का आना खतरनाक हो सकता है। स्कॉलर्स का मानना है कि ये हमें गुलाम बना सकते हैं।

दुनिया में एलियंस और यूएफओ के बारे में लगातार चर्चा होती है। आपने इस पर फिल्में भी देखी होंगी और उड़नतस्तरियों से जुड़ी तमाम कहानियों से भी कई बार रूबरू हुए होंगे। कैसे एलियंस चुपके से इस धरती पर आते हैं और कुछ जगहों पर अपनी निशानी छोड़ जाते हैं। क्या दुनिया में सच में एलियंस का अस्तित्व है? ये एक ऐसा सवाल है जिसने वैज्ञानिकों को सबसे ज्यादा परेशान किया है। वैज्ञानिक सदियों से धरती से परे जीवन की खोज में लगे हैं। लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई पुख्ता साक्ष्य हासिल नहीं हो सके हैं कि एलियंस वाकई में हैं भी या नहीं। हालांकि वक्त वक्त पर कई लोगों की तरफ से उड़न तश्तरी और यूएफओ के साथ ही एलियंस को देखने का दावा भी किया जाता रहा है, लेकिन इसका कोई प्रमाण अभी तक नहीं मिला है। एलियन के जीवन की खोज करने वाले बर्कले सीटे ने कहा है कि धरती पर एलियन का आना खतरनाक हो सकता है। स्कॉलर्स का मानना है कि ये हमें गुलाम बना सकते हैं। 

एसईटीआई ने क्या कहा 

साल 2023 में कई ऐसे मौके आए हैं जब एलियन का जिक्र किया गया। साल की शुरुआत में अमेरिका के आसमान में भी रहस्मयी चीजें देखने को मिली थी। बाद में अमेरिकी राष्ट्रपति के आदेश पर एफ16 विमान के मिसाइल से इन्हें गिराया गया था। यहां तक की  एलियंस को लेकर ताजा बहस में अमेरिका के पूर्व खुफिया अधिकारी ने भी एक चौंकाने वाला खुलासा किया था। उन्होंने दावा किया है कि अमेरिकी सरकार के पास अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट के सबूत के तौर पर आशंक रूप से एलियन के क्रॉफ्ट हैं। एलियंस शब्द सुनते ही हम कल्पना करने लग जाते हैं एक ऐसे जीव की जो मानव से ज्यादा विकसित है। पर हकीकत ये है कि एलियंस शब्द का सीधा सा मतलब एक ऐसा जीव जो पृथ्वी पर पैदा न हुआ हो। ये बैक्टिरिया या वायरस जैसे सूक्ष्म जीव भी हो सकते हैं और मनुष्यों जैसे विकसित जीव भी। एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर एलियन वाकई मिलते हैं तो ये मनुष्यों के लिए एक ऐतिहासिक बदलाव होगा। एसईटीआई रिसर्च सेंटर का कहना है कि एलियन का मिलना तो ठीक वैसे ही होगा, जैसे पहले कुछ इंसानी संस्कृतियां आपस में मिली है।  

हमें गुलाम बना सकते हैं एलियन

एलियंस को लेकर हमारे मन में भले ही बहुत एक्साइमेंट रहती है। लेकिन इस पर गौर करने वाली बात ये है कि अगर कोई सभ्यता अंतरिक्ष से धरती पर आती है तो वो इंसानों से ज्यादा उन्नत होगी। ऐसे में उनका आना हमारे लिए खतरनाक हो सकता है। ग्रुप का मानना है कि क्रिस्टोफर कोलंबस ने जब पहली दफा यूरोप से अमेरिका पर कदम रखा तो उसने वहां के लोगों को मारा और अपना गुलाम बना लिया। एलियंस अगर धरती पर आते हैं तो ऐसा ही कुछ हो सकता है। 

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments