Monday, April 27, 2026
Homeझारखंड में अगस्त में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, यहां चेक करें...
एडिटर इन चीफ
धर्मेन्द्र सिंह

झारखंड में अगस्त में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, यहां चेक करें छुट्टियों की सूची

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

रांची. अगस्त के महीने में आदिवासी दिवस, स्वतंत्रता दिवस से लेकर रक्षा बंधन तक पड़ रहे हैं. झारखंड शिक्षा विभाग ने अगस्त महीने के लिए स्कूल की छुट्टियों की सूची जारी कर दी है. अगर आप स्कूल जाते हैं या फिर अभिभाव के तौर पर अपने बच्चों को स्कूल भेजते हैं तो अगस्त में मिलने वाली छुट्टी की लिस्ट यहां एक बार चेक कर लें. जिससे आप पूरे महीने अपने आवश्यक काम प्लान कर पाएंगे.

शिक्षा विभाग के सचिव रवि कुमार ने बताया विभाग की तरफ से जारी छुट्टियों की सूची सरकारी स्कूलों, सीबीएसई स्कूलों, केंद्रीयविद्यालय, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों सहित प्राथमिक स्कूलों के लिए हैं. जारी सूची में अगस्त महीने के दौरान राज्य में मनाई जाने वाली सभी छुट्टियों को भी शामिल किया गया है. ताकि छात्र, शिक्षक व छात्र के अभिभावक भी आवश्यक समय निकालकर अपने धार्मिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्र आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले पाए और अपनी कला व संस्कृति को और नजदीक से जान पाए.

अगस्त में सात दिन बंद रहेंगे स्कूल:

  • 9 अगस्त दिन बुधवार को विश्व आदिवासी दिवस की छुट्टी
  • 15 अगस्त दिन मंगलवार को स्वतंत्रा दिवस की छुट्टी
  • 30 अगस्त दिन बुधवार को रक्षा की छुट्टी
  • 6, 12, 20 व 27 अगस्त को रविवार पड़ रहा है.

हफ्ते में केवल 5 दिन ही खुले रहते हैं
शिक्षा सचिव रवि कुमार ने बताया हालांकि यह आधिकारिक छुट्टी है. इसके अलावा ऐसे कई निजी स्कूल है जो अपनी सहूलियत के अनुसार या अपने-अपने धार्मिक मान्यताओं के अनुसार छुट्टी देते हैं. जैसे 16 अगस्त को पारसी न्यू ईयर है. इस मौके पर कुछ निजी स्कूल बंद रहते हैं या फिर कुछ स्कूल ऐसे भी है जो हफ्ते में केवल 5 दिन ही खुले रहते हैं और 2 दिन यानी शनिवार और रविवार को बंद रखते हैं. कुछ छुट्टियां स्कूलों पर भी निर्भर करती हैं.

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments