[ad_1]
prabhasakshi
भारत ने अपने वादे को पूरा करते हुए एक छोटे से देश अर्मेनिया को खतरनाक पिनाका रॉकेट लॉन्चर सिस्टम दे दिया है। भारत के इस कदम से पाकिस्तान का दोस्त अजरबैजान काफी खौफ में नजर आ रहा है।
भारत ने ऐसा कदम उठाया है जिसने एक साथ कई देशों को परेशान कर दिया है। भारत के एक कदम से तीन दुश्मन देश बर्बाद होने वाले हैं। भारत ने अपने वादे को पूरा करते हुए एक छोटे से देश अर्मेनिया को खतरनाक पिनाका रॉकेट लॉन्चर सिस्टम दे दिया है। भारत के इस कदम से पाकिस्तान का दोस्त अजरबैजान काफी खौफ में नजर आ रहा है। रूस यूक्रेन वॉर से पहले अर्मेनिया और अजरबैजान का युद्ध दुनिया ने देखा था। इस युद्ध में पाकिस्तान खुलकर अजरबैजान के साथ खड़ा था। जिसके बाद अर्मेनिया ने भारत के साथ दो हजार करोड़ का हथियार सौदा किया है। इसी के तहत भारत का पिनाका अर्मेनिया में पहुंच गया है। अजरबैजान भारत से अर्मेनिया को हथियार देने का विरोध जाहिर कर रहा है।
भारत का प्रलंयकारी स्वदेशी मल्टीबैरल रॉकेट सिस्टम पिनाका जिसकी तुलना अमेरिकी हैमर्स से की जाती है। उसकी डिलीवरी अर्मेनिया को हो चुकी है। इस खबर से पाकिस्तान के टॉप फाइव दोस्तों में शामिल अजरबैजान को सबसे बड़ा सदमा लगा है। अब अर्मेनिया पर किसी भी हमले का जवाब भारतीय मल्टीबैरल रॉकेट सिस्टम पिनाका देगा। जिसका सीधा सा मतलब अर्मेनिया के दुश्मनों की तबाही होगी। अर्मेनिया लगातार अजरबैजान को दुनियाभर के देशों से मिल रहे हथियारों की वजह से परेशान था। जिसके बाद उसने भारत के साथ 2 हजार करोड़ रुपए के हथियारों का सौदा किया था। इसी सौदे में शामिल पिनाका की पहली खेप अर्मेनिया पहुंच चुकी है।
अर्मेनिया और अजरबैजान के बीच काफी समय से जंग चल रही है। अजरबैजान तुर्की और पाकिस्तान की मदद से अर्मेनिया पर हमले कर रहा था। लेकिन अब भारत ने अर्मेनिया को आत्मरक्षा के लिए अपना खतरनाक पिनाका रॉकेट सिस्टम दे दिया। भारत ने अर्मेनिया को जो पिनाका रॉकेट सिस्टम भेजा है वो 40 किलोमीटर तक मार कर सकता है। इस तरह से भारत ने एक तीर से चार शिकार किए हैं। सबसे पहला तो भारत के हथियारों पर अब दुनिया को भरोसा हो रहा है। वहीं दूसरा, तीसरा और चौथा शिकार अजरबैजान, पाकिस्तान और तुर्की हैं। ये तीनों ही देश भारत के खिलाफ कश्मीर को लेकर संयुक्त राष्ट्र में अपना एजेंडा चलाते हैं। लेकिन अर्मेनिया की मदद करके भारत ने तीनों को एक साथ जवाब दिया है।
अन्य न्यूज़
[ad_2]
Source link


