Monday, September 15, 2025
Homeवॉलीबॉल के पितामह शेखर बॉस का जन्मदिन वॉलीबॉल दिवस के...

वॉलीबॉल के पितामह शेखर बॉस का जन्मदिन वॉलीबॉल दिवस के रूप मनाया जाएगा

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़ । जिला वॉलीबॉल संघ पाकुड़ की बैठक संजय कुमार ओझा के अध्यक्षता में रेलवे मैदान पाकुड़ में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रुप से झारखंड वॉलीबॉल संघ के उपाध्यक्ष-सह-सचिव हिसाबी राय, जिला वॉलीबॉल संघ के सह सचिव अनिकेत गोस्वामी, सुशील साहा मौजूद थे।

उक्त बैठक में बिहार-झारखंड वॉलीबॉल के पितामह शेखर बॉस के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 3 अप्रैल को जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर चर्चा हुई। झारखंड वॉलीबॉल संघ प्रत्येक वर्ष 3 अप्रैल को पूरे राज्य भर में हर्षोल्लास के साथ शेखर बॉस का जन्मदिन मनाती है।

शेखर बॉस संयुक्त बिहार से पहले राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के वॉलीबॉल खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने अनेकों बार राज्य और राष्ट्रीय को वॉलीबॉल के क्षेत्र में विश्व भर में ख्याति दिलाई है। वर्तमान में शेखर बॉस वॉलीबॉल के अंतरराष्ट्रीय कोच है तथा झारखंड वॉलीबॉल संघ के सचिव हैं। वह राष्ट्रीय ओलंपिक संघ के भी पदाधिकारी हैं। इन सारी उपलब्धियों के बावजूद पूरा झारखंड व बिहार प्रदेश उन्हें वॉलीबॉल के पितामह के रूप में जानती है। प्रत्येक वर्ष 3 अप्रैल को पूरे राज्य भर में वॉलीबॉल के खिलाड़ी उनके जन्मदिन पर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने लिए प्रार्थना करती है। मंदिरों में उनके नाम से पूजा-अर्चाना करवाती है। खिलाड़ी मैदान में उनके नाम पर केक काटते हैं। भिन्न-भिन्न स्थानों पर भिन्न-भिन्न तरीकों से इनका जन्म दिवस मनाती है।

इस वर्ष भी झारखंड वॉलीबॉल संघ ने 3 अप्रैल को एक साथ पूरे राज्य भर में शेखर बॉस के जन्मदिन को वॉलीबॉल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसके उपरांत राज्य भर के सभी जिला संघ इकाइयां अपने-अपने जिला मुख्यालयों में 3 अप्रैल को वॉलीबॉल खेल की गतिविधियां आयोजित करेगी वॉलीबॉल ग्राउंड में ही केक काटकर पितामह से शेखर बॉस का जन्म दिवस मनाएगी। इस निमित्त जिला वॉलीबॉल संघ भी 3 अप्रैल को जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। इस जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जिले भर से वॉलीबॉल खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे साथ ही पाकुड़ के विद्यालयों एवं संघ संस्थानों से भी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

उक्त बैठक में उदय रॉय मुन्ना रविदास, अभिषेक कुमार, राहुल कुमार, ओमप्रकाश नाथ, अतूल कुमार, निर्भय सिंह, पवन रविदास आदि खिलाड़ी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments