Friday, May 9, 2025
Homeबड़ी बहन अंजनी सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को बांधा रक्षा सूत्र

बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को बांधा रक्षा सूत्र

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। भाई बहन के अटूट प्यार, स्नेह और विश्वास का पावन त्योहार रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा तथा उनके दीर्घायु होने की कामना की।

मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की चचेरी बहन आशा सोरेन, संचला सोरेन एवं रेखा सोरेन ने भी मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधा तथा उनके स्वस्थ एवं लम्बी उम्र की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी सभी बहनों को सहृदय आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।

मौके पर मुख्यमंत्री के पिता राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं माता रूपी सोरेन सहित अन्य परिजन उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्यवासियों को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments