Thursday, September 19, 2024
HomePakurगोपाष्टमी के अवसर पर अंतरराज्यीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन

गोपाष्टमी के अवसर पर अंतरराज्यीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

साहेबगंज। पिछले तीन दिनों से गोपाष्टमी के शुभअवसर पर महादेवगंज गौवशाला मेला में अंतरराज्यीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड प्रदेश यादव महासभा के द्वारा चलाया जा रहा था। जिसकी अध्यक्षता बजरंगी प्रसाद यादव द्वारा किया गया।

जिसमें प्रथम दिन भारत सरकार के केंद्रीय राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर, स्थानीय विधायक अनंत ओझा भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री व आयोजक बजरंग प्रसाद यादव ने किया।

इसमें हज़ारों संख्या में दंगल दंगल देखने लोग पहुँचे। कुल 58 जोड़ा कुश्ती विभिन्न स्थानों से आये पहलवानों ने प्रदर्शित किया। मंच का संचालन झारखंड प्रदेश यादव महासभा के प्रदेश महासचिव राजेश यादव ने किया।

WhatsApp Image 2023 11 23 at 5.48.50 PM

कई दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता में मुख्य रूप से विजयी पहलवानों ने एक कलात्मक कुश्ती का प्रदर्शन किया। ऐसे पहलवानों के नाम का ज़िक्र किये ये सूचना अधूरी रह जायेगी।

ऑल ओभर चम्पियन:- राजन सिंह

विजेताउप विजेता
मोहित (वनारस)प्रमोद यादव (ग़ाज़ियाबाद)
प्रमोद यादव (ग़ाज़ियाबाद)विष्णु (हरियाणा)
सुरेंद्र यादव (बनारस)आशीष (बलिया)
बबन यादव (महादेवगंज)मनीश (दिल्ली)
मनीष यादव (महादेवगंज)अभिषेक (चंदौली उ० प्र०)
नरसिंग (दिल्ली)गोलु (गोरखपुर)
प्रिंस (दिल्ली)सागर (गोरखपुर)


रेफ़री सुरेश पहलवान, बासुकी नाथ पहलवान, बुधन पहलवान रहे।

उपरोक्त सभी विजयी पहलवान को बाबू अर्जुन गोल्ड मेडल व ट्रॉफी एवं नगद राशि से बजरंगी प्रसाद यादव ने सभी को सम्मानित किया। साथ ही सरकारी मेधा डेयरी साहेबगंज ने सभी पहलवानों का स्वागत दही एवं लस्सी से किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बजरंगी प्रसाद यादव, राजेश यादव, अनुपम प्रकाश, थाना प्रभारी शम्भूनाथ यादव, दारा सिंह यादव, लक्ष्मण यादव, अजय यादव, सियाराम यादव, कृष्ण कुमार शर्मा, करन सिंह यादव, विकास कुमार, यशराज यादव, रोहित कुमार, सुमन कुमार, अमन कुमार आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments