Thursday, September 19, 2024
HomePakurआयुक्त ने विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, बीएलओ को दिए आवश्यक दिशा...

आयुक्त ने विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, बीएलओ को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। आयुक्त, संथाल परगना प्रमंडल लालचंद डांडेल ने बुधवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण विशेष अभियान कार्यक्रम के तहत कई बूथों का निरीक्षण किया। उनके साथ मुख्य रूप से उप परिवहन आयुक्त-सह-सचिव जुगनू मिंज मुख्य रूप से उपस्थित थे।

आयुक्त ने सबसे पहले घाघरजानी विद्यालय स्थित मतदान केंद्र संख्या 130 व 131 का निरीक्षण किया। जहां बीएलओ ललिता मुर्मू एवं सुनीता हेम्ब्रम से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के बारे में आवश्यक जानकारी ली। इसके बाद मॉडल प्लस टू उच्च विद्यालय हिरणपुर स्थित बूथ संख्या 126 व 127 का निरीक्षण किया।

इस दौरान आयुक्त ने मतदाता सूची को लेकर बीएलओ से आवश्यक जानकारी ली और किसी तरह की परेशानी होने पर अविलंब अपने वरीय अधिकारियों से संपर्क स्थापित करने की सलाह दी। इसके अलावा उनके द्वारा बीएलओ को निर्देश दिया गया कि नये मतदाता का नाम जोडने में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस बावत आयुक्त श्री लालचंद डांडेल ने कहा कि आज पाकुड़ जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया है। जहां बीएलओ से रिवीजन कार्य के बारे में जानकारी ली गई है। साथ ही बीएलओ को डोर-टू-डोर कार्य को लेकर निर्देश दिया गया है। निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्धारित कार्य के अनुसार बीएलओ अपना कार्य काफी अच्छे तरीके से कर रहे हैं।

इसके अलावा आयुक्त लालचंद डाडेल व उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल के द्वारा लिट़्टीपाड़ा प्रखंड स्थित बूथ नंबर 37 एवं बूथ नंबर 98 का निरीक्षण किया गया।

मौके पर सहायक समाहर्ता डॉ कृष्णकांत कनवाड़िया, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, उप निर्वाचन पदाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ.चंदन, हिरणपुर बीडीओ दिलीप टुडु, लिट़्टीपाड़ा बीडीओ श्रीमान मरांडी, एसएमपीओ पवन कुमार के अलावे अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments