Friday, September 20, 2024
HomePakurगणतंत्र दिवस पर मंडलकारा में जेल अदालत का हुआ आयोजन, दो कैदी...

गणतंत्र दिवस पर मंडलकारा में जेल अदालत का हुआ आयोजन, दो कैदी को किया गया रिहा

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। झालसा रांची के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंडलकारा में जेल अदालत का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी की निर्देश पर की गई।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शिल्पा मुर्मू, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, सचिव अजय कुमार गुड़िया, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी निर्मल कुमार भारती, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कमल प्रकाश, जेलर ललन कुमार भारती ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए न्यायिक दंडाधिकारी ने कैदियों के हित में कई निशुल्क विधिक सहायता से संबंधित जानकारी दी। न्यायिक दंडाधिकारी ने जेल अदालत के माध्यम से बंदी को सुलहनिए वाद को समाप्त करने हेतु निशुल्क कानूनी सेवा लेने को कहा। साथ ही ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाली सुविधाओं से सभी कैदियों को जानकारी से अवगत कराया। स्वेच्छा से दोष स्वीकार करने पर दो कैदी सरिकुल शेख एवं राम कोड़ा को रिहा किया गया।

मौके पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शिल्पा मुर्मू, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, सचिव अजय कुमार गुड़िया, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी निर्मल कुमार भारती, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कमल प्रकाश समेत जेल के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments