Friday, October 18, 2024
HomePakurभाजपा नगर पदाधिकारी की बैठक सह कार्यशाला संपन्न हुई

भाजपा नगर पदाधिकारी की बैठक सह कार्यशाला संपन्न हुई

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
bachchan5

पाकुड़। भाजपा नगर पदाधिकारी की बैठक सह कार्यशाला नगर अध्यक्ष पंकज कुमार शाह की अध्यक्षता में पवन पुत्र हनुमान मंदिर बिरसा चौक के प्रांगण में संपन्न हुई।

बैठक में अतिथि के तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडे, बैठक के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र शेखर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी उपस्थित हुए। बैठक प्रारंभ होने के पूर्व भाजपा नगर की ओर से नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडे को अंग वस्त्र देकर के सम्मानित किया

बैठक में मुख्य रूप से गांव चले अभियान, विकसित भारत एंबेसडर, श्री राम जन्मभूमि मंदिर दर्शन योजना, एवं मन की बात मुख्य रूप से बैठक में चर्चा हुई। गांव चलो अभियान कार्यक्रम पाकुड़ नगर के संयोजक के नाते सुशील कुमार शाह, सह संयोजक के नाते पिका पटेल, सह संयोजक प्राची चौधरी को बनाया गया।

पाकुड़ नगर के 39 बूथों पर गांव चले अभियान के तहत प्रवासी कार्यकर्ताओं की नियुक्त की गई। सभी कार्यकर्ता गांव चलो अभियान के तहत आगामी लोकसभा चुनाव हेतु जीत कैसे हो इस पर अपने-अपने बूथों पर एक दिन यानी 24 घंटा बूथों के केंद्र पर मंथन कर लोकसभा चुनाव को जितने हेतु कार्यकर्ता तन मन से लगेंगे एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

बैठक में मुख्य रूप से जिला मंत्री पार्वती पासवान, पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, पाकुड़ विधानसभा के विस्तारक जयप्रकाश यादव, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक प्रसाद, सुशील साह, नगर महामंत्री सोहन मंडल, युवा मोर्चा जिला महामंत्री रवि शंकर झा, नगर उपाध्यक्ष पिंका पटेल, मनोरमा देवी, अजय भगत, नगर मंत्री मोहन सरकार, प्राची चौधरी, श्रीकांत, सुमित भास्कर, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रतन भगत, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष अधिक दास, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सविता रविदास, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष कुंदन सिंह, क्रांति शर्मा निधि गुप्ता, युवा मोर्चा के नेता जीतू सिंह, आशीष कुमार, सोनू शाह, वाकई भाजपा के कार्यकर्ता बैठक सह कार्यशाला में उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments