Friday, March 14, 2025
HomePakurजिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कोषांग के नोडल पदाधिकारियों के साथ...

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कोषांग के नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

(धर्मेन्द्र सिंह) पाकुड़। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने बुधवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के मद्देनजर सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान उन्होंने कोषांगवार लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर की जा रही तैयारियों से अवगत हुए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को इलेक्शन मोड में रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि बिना टीम वर्क के चुनाव का सफल संचालन संभव नहीं है ऐसे में आवश्यकता है कि सभी लोग एकसाथ एकजुट होकर अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति का जो दायित्व है,उसका निष्पादन नोडल पदाधिकारी अपने देख-रेख में ससमय पूरा करना सुनिश्चित करेंगे। समीक्षा क्रम में उपायुक्त ने प्रशिक्षण कोषांग को मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण को लेकर तिथि निर्धारण करने, वाहन कोषांग को वाहनों की संख्या का मूल्यांकन करने, सामग्री कोषांग, ईवीएम कोषांग, प्रेक्षक कोषांग, मीडिया कोषांग, स्वीप कोषांग आदि को लेकर संबंधित कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया‌।

उन्होंने निर्वाचन, कार्मिक, वाहन, सामग्री, आदर्श आचार संहिता, मीडिया, प्रशिक्षण, प्रेक्षक, सहित अन्य कोषांगों का समीक्षा कर कई अन्य निर्देश दिये। उन्होंने इलेक्शन के सफल संचालन हेतु निर्वाचन आयोग का हैंड बुक में दिए गये निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिये।

मौके पर उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला खेल पदाधिकारी, समेत विभिन्न कोषांगों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments