Friday, September 20, 2024
HomePakurपरिवारिक वाद से संबंधित विशेष मध्यस्थता अभियान के दौरान दो दंपती को...

परिवारिक वाद से संबंधित विशेष मध्यस्थता अभियान के दौरान दो दंपती को मेल मिलाप कर की गई विदाई

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। झालसा रांची के निर्देशानुसार परिवारिक वाद से संबंधित विशेष मध्यस्थता अभियान जो 24 जून से 28 जून तक चलाया जा रहा है। इस आभियान के दौरान आज 25 जून 2024 को मूल भरण पोषण वाद संख्या 93/2024 वादी नाजिमा बीबी अपने पति मातुल अंसारी से दिनांक 23/03/24 से अलग अपने मायके में रह रही थी। नाजिमा बीबी के साथ एक दो साल की बच्ची भी है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में आयोजित विशेष मध्यसता अभियान के दौरान आज 25/06/24 को मेडिएटर अधिवक्ता राजीव कुमार झा के अथक प्रयास से दोनों पति-पत्नी को मिलाकर मध्यस्थता को सफल बनाया।

प्रधान न्यायाधीश कुटम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश शेषनाथ सिंह द्वारा दोनों पति-पत्नी को एक दूसरे को फूल माला पहनकर विदाई कराया गया और पति-पत्नी को साथ रहने तथा खुशी-खुशी जीवन व्यतीत करने को कहा गया। इस विशेष मध्यस्थता अभियान में डालसा सचिव अजय कुमार गुड़िया का अहम योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments