Sunday, September 22, 2024
HomePakurजन्म दिन पर मानस बनर्जी ने किया रक्तदान

जन्म दिन पर मानस बनर्जी ने किया रक्तदान

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। जन्मदिन के अवसर पर मानस बनर्जी ने रक्तदान कर बचाई 67 वर्षीय महिला की बचाई जान। संस्था के सक्रिय सदस्य राहुल चौरसिया ने बताया कि राजा दुबे जो राजापाड़ा के निवासी हैं, उनकी माता 67 वर्षीय ललिता देवी जिनको डायलिसिस करना है एवं सदर अस्पताल में भर्ती है। उनको चिकित्सकों ने रक्त चढ़ाने का सुझाव दिया।

चिकित्सकों के सुझाव पर राजा दुबे ने संस्था के सदस्य से संपर्क किया संस्था ने रक्त के महत्व को समझते हुए मानस बनर्जी से संपर्क किया। मानस ने बिना समय गवाए पुराना सदर अस्पताल स्थित रक्त अधिकोष में शुक्रवार को अपना रक्तदान कर 67 वर्षीय ललिता देवी की बचाई जान।

रक्तदाता मानस का यह चौथा रक्तदान है इन्होंने कहा कि मैं अपने जन्मदिन पर रक्तदान अवश्य करता हूं एवं इसी बहाने में जन्मदिन भव्य रूप से मना लेता हूं। जन्मदिन पर रक्तदान कर मैं अपने आप को गौरांवित महसूस करता हूं। रक्त प्राप्ति के बाद राजा दुबे ने संस्था के सदस्यों को हृदय से धन्यवाद दिया।

मौके पर संस्था के बापिन दत्ता, कर्मचारी नवीन कुमार सहित उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments