Monday, August 10, 2026
HomePakurहेमंत सोरेन के जन्मदिन पर शाहिद इक़बाल का बड़ा संदेश... बोले- आपके...
एडिटर इन चीफ
धर्मेन्द्र सिंह

हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर शाहिद इक़बाल का बड़ा संदेश… बोले- आपके नेतृत्व में नई ऊर्जा और विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा झारखंड!

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य शाहिद इक़बाल ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में शाहिद इक़बाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में झारखंड का युवा और समाज का हर वर्ग नई ऊर्जा, विश्वास और उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में झारखंड विकास और प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आने वाले समय में राज्य नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा जनकल्याण की दिशा में लगातार आगे बढ़ता रहेगा।

शाहिद इक़बाल ने अपने संदेश के अंत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सुखद, स्वस्थ और सफल जीवन की मंगलकामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की पुनः हार्दिक बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments