शुक्रवार, सितम्बर 22, 2023
होमझारखण्डआउटरीच अभियान के तहत चलाया जागरूकता अभियान

आउटरीच अभियान के तहत चलाया जागरूकता अभियान

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के मार्गदर्शन में जागरूकता सह आउटरीच अभियान चलाया गया।

उक्त कार्यक्रम सोनाजोरी पंचायत और शहरकोल दो पंचायत के सभी 14 गांवों में जागरूक पर्ची बाटते हुए लगभग 16 सौ लोगो को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में बारी बारी से सभी पीएलवी ने महिला सशक्तिकरण, यौन उत्पीडन घेरलू हिंसा से संबंधित कई महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी और लाभ के बारे में बताया साथ ही बाल तस्करी, बाल श्रम के रोकथाम हेतु कई महत्वपूर्ण अभियान चला कर लोगो को इनके दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया।

इस कार्यक्रम में पीएलवी कमला राय गांगुली, पिंकी मंडल, याकुब अली, सायेम अली, उत्पल मंडल नीरज कुमार राउत समेत ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments