शनिवार, दिसम्बर 2, 2023
होमझारखण्डभगवान बिरसा मुंडा जयंती: भाजपा ने जनजातीय गौरव दिवस के रुप में...

भगवान बिरसा मुंडा जयंती: भाजपा ने जनजातीय गौरव दिवस के रुप में मनाया

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 148 वीं जयंती भाजपा नगर मंडल पाकुड़ के द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार साह के नेतृत्व में मनाया गया।

इस अवसर पर पाकुड़ नगर स्थित बिरसा चौक पर स्थापित भगवान बिरसा मुंडा जी के आदमकद प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू, पाकुड़ विधानसभा के विस्तारक जयप्रकाश यादव, प्रसन्न शंकर मिश्रा, जीतू सिंह, विक्रम मिश्रा, पार्थ रक्षित, सुमित चौबे, अरूण चौधरी, संजीत मुखर्जी, कुन्दन सिंह मौजूद थे।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि आज झारखंड वासियों के लिए गौरव का दिन है क्योंकि आज ही के दिन 23 वर्ष पूर्व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धैय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने झारखंड राज्य को के रूप में स्थापना किया था और धरती आबा बिरसा मुंडा के सपनों को खुशहाल झारखंड और समृद्ध बनने की कामना किया था। साथ ही भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा जी के जन्म दिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा किया था। इसका उद्देश्य देश के इतिहास व संस्कृति में जनजातीय समुदाय में उनके योगदान को याद करना और आने वाले पीढ़ियों को अपने सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय गौरव को संरक्षण के लिए प्रेरित करना है। ऐसे महान आदिवासी नेता और स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर सादर नमन। बेहद कम उम्र में आदिवासी समुदाय के अधिकारों की रक्षा और राष्ट्रीय सेवा करने में उनके द्वारा दिया गया महान योगदान हम सबों के लिए प्रेरणास्पद है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments