Friday, September 20, 2024
HomePakurभाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जिसने विकसित भारत की परिकल्पना की है:...

भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जिसने विकसित भारत की परिकल्पना की है: मिस्फिका हसन

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी, पाकुड़ जिला कार्यालय में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय, अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री मिस्फिका हसन, पूर्व प्रत्याशी दानिएल किस्कू, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू एवं नगर अध्यक्ष, पंकज कुमार साह शामिल हुए।

अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री मिस्फिका हसन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी है, जिसने विकसित भारत की परिकल्पना की है और इसे पूरा करने का वादा भी किया है। देश की आजादी का यह अमृत काल चल रहा है। यह भारत के इतिहास का वह कालखंड है, जब देश विकास में एक लंबी छलांग लगा ने जा रहा है। इसी परिकल्पना के आधार पर भाजपा ने ‘विकसित भारत मोदी की गारंटी‘ संकल्प पत्र सुझाव अभियान का शुभारम्भ करने जा रही हैं। जिसका उद्देश्य है जन-जन की आकांक्षाओं को सीधा मोदी जी तक पहुँचाना ताकि वे भाजपा के विकसित भारत संकल्प पत्र का आधार बन सकें। आकांक्षा संग्रह अभियान कार्यक्रम जनता के समर्पण और विश्वास का प्रमाण होगा। इस अभियान के अंतर्गत पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 के घोषणा पत्र हेतु 1 करोड़ से अधिक लोगों के सुझावों, उनकी आकांक्षाओं और विचारों को जानने का लक्ष्य रखा है।

जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत मोदी की गारंटी अभियान को 2 चरणों में विभाजित किया गया है-

  1. अभियान लॉन्च
  2. सुझा व एकत्रित के लिए जनसंपर्क गति विधियाँ अभियान लॉन्च
  3. माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी द्वारा मीडिया कार्यक्रम के माध्यम से अभियान का लॉन्च भाजपा केन्द्रीय कार्यालय दिल्ली से किया गया
  4. लॉन्च कार्यक्रम में सुझाव एकत्रित करने हेतु सुझाव पेटी, मिस्ड कॉल नंबर (9090902024) और नमो ऐप की सुविधा लॉन्च की गयी
  5. जन-जन के सुझा व एकत्रित करने के लिए पार्टी द्वारा LED प्रचार वहां को हरी झंडी दिखायी गयी सुझाव संग्रह के लिए जनसंपर्क गतिविधियाँ भारत के विभिन्न वर्गों और समुदायों से जुड़ने के लिए, इस अभिया न के अंतर्गत निम्नलिखित कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया जाएगा –
    ● 125 कोहोर्ट मिलन एवं संवाद – देश के 125 प्रमुख स्थानों पर विशेष समुदायों (जैसे उद्योगपति, स्टार्टअप्स के फाउंडर, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, राष्ट्रीय खिलाड़ियों) के साथ पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं नेता गण संवाद करेंगे एवं विकसित भारत बनाने के लिए उनसे उनके सुझाव लेंगे।
    ● 500 LED प्रचार वाहन- देश भर में 500 LED प्रचार वाहन चलाए जाएंगे जो मोदी सरकार का विकास का संदेश गाँव-गली तक ले के जाएंगे और साथ में जनता से उनके सुझाव भी एकत्रित करेंगे।
    ● मिस्ड कॉल नम्बर 909090 2024 एवं नमो ऐप – मिस्ड कॉल नम्बर और नमो ऐप के माध्यम से जनता अपने सुझाव सीधा मोदी जी तक पहुँचा सकती है।
    ● 6,000 से अधिक सुझाव पेटियाँ – प्रत्येक विधानसभा में सुझाव पेटियाँ लगाई जाएँगी जिनमें लोग अपने सुझाव डाल सकेंगे। यह पेटियाँ पार्टी के अन्य कार्यक्रमों और सभाओं में भी होंगी।
    ● प्रकोष्ठ के कार्यक्रम – सभी प्रकोष्ठों द्वारा मिलकर जिला स्तर पर 2-3 गोष्ठी के माध्यम से व्यावसायिक कोहार्ट के सुझाव एकत्रित किए जाएंगे। इसके साथ ही विधानसभा में अपने व्यवसाय के व्यक्तियों के साथ 4-5 छोटी बैठकों में सुझाव एकत्रित किए जाएंगे।
    ● घर-घर जनसंपर्क – पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा 10 लाख बूथों पर जनसम्पर्क किया जाएगा। जिसमें वे नमो ऐप एवं मिस्ड कॉल नम्बर के माध्यम से जनता के सुझाव एकत्रित करेंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments