Saturday, September 21, 2024
HomePakurभाजपा ने जारी किया पाकुड़ जिला के पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की...

भाजपा ने जारी किया पाकुड़ जिला के पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की नई सूची

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार पाकुड़ जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय ने भाजपा पाकुड़ जिला के पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की नई सूचियों को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी की है।

जिला पदाधिकारियों के नई सूची अनुसार जिला उपाध्यक्ष तपन मंडल, विजय भगत, राजेन्द्र शेखर सिंह, धर्मेन्द्र त्रिवेदी, सोनामुनी पहाड़िन, सोमनाथ घोष बने। जिला महामंत्री रूपेश भगत एवं सरिता मुर्मू बने। जिला मंत्री जामु मरांडी, अरूण मरांडी, खितिश साहा, बिरबल राय, सुकान्ति देवी, इवरन सिंह गुजराल बने। जिला कोषाध्यक्ष खुदीराम साहा, जिला कार्यालय मंत्री रवि शंकर झा, जिला मीडिया प्रभारी बिक्रम कुमार मिश्रा, जिला सह मीडिया प्रभारी देवराज तिवारी, जिला आई.टी.सेल संयोजक पार्थ रक्षित, जिला आई.टी.सेल सह संयोजक आशीष सेन एवं जिला सोशल मीडिया प्रभारी संदीप भगत बने।

पाकुड़ जिला के मंडल अध्यक्षों की नई सूची अनुसार पाकुड़ नगर के मंडल अध्यक्ष सोहन मंडल, गंधाईपुर के मनोरंजन सरकार, नवीनगर के मुनसा तुरी, दादपुर के सुशान्त घोष, हिरणपुर के सुकुमार मंडल, बीचामहल के धनेश्वर साहा, लिट्टीपाड़ा के राजदीप कर्मकार, अमड़ापाड़ा के आशीष हेम्ब्रम, महेशपुर के सुखेन घोष, कैराछत्तर के गौतम पाल, बिरकिट्टी के फूल बाबु कोड़ा एवं पाकुड़िया मंडल के मंडल अध्यक्ष विजय भगत बने।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments