Friday, October 18, 2024
HomePakurमहेशपुर में झामुमो के न्याययात्रा में उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

महेशपुर में झामुमो के न्याययात्रा में उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

जब तक हमारे नेता श्री हेमंत सोरेन जी की रिहाई नही होती तब तक कार्यकर्ता चुप नही बैठेंगे: श्याम यादव

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
bachchan5

पाकुड़। जिले के महेशपुर प्रखंड में आयोजित झामुमो के पदयात्रा सह न्याययात्रा कार्यक्रम के तहत झामुमो कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष श्याम यादव व महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अनारूद्दीन मिया के संयुक्त नेतृत्व में हेमंत सोरेन के जल्द न्याय के लिए जुलूस के माध्यम से पूरे महेशपुर क्षेत्र का भ्रमण किया।

न्याययात्रा में हज़ारो की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजुद थे। न्याययात्रा के माध्यम से झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि आज जिस प्रकार से लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। उसे पूरा प्रदेश अपनी नंगी आंखों से देख रहा है। भाजपा के लोग झारखंडी जनता द्वारा चुनी गई लोकप्रिय सरकार और राज्य के विकास पुरुष मुख्यमंत्री आदरणीय श्री हेमंत सोरेन जी लोकप्रियता से घबराकर उन्हें साजिश के तहत जेल में डालने का काम किया है। केन्द्र की भाजपा सरकार हमारे नेता को चाहे कितना ही परेशान कर ले, हम झामुमो के कर्तकर्ता डरनेवाले नही है। झामुमो के कार्यकर्ता पूरे आक्रोश के साथ अपने नेता को जेल से बाहर निकालने का मन बना चुके है, और अपने नेता आदरणीय श्री हेमंत सोरेन जी के जेल से बाहर नही निकलने तक हमार न्याययात्रा जारी रहेगा। झामुमो व उसके कार्यकर्ता संविधान को मानने वाले लोग है इसलिये हम लोकतांत्रिक तरीके से अपने नेता के न्याय के लिए पदयात्रा सह न्यायमार्च निकाल रहे है जो कि आगे भी जारी रहेगा।
न्याययात्रा के दौरान राह किनारे पड़ने वाले महेशपुर के मंदिर में जिलाध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के लिए प्रार्थना की।

मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, जिला संगठन सचिव कुणाल अल्फ़्रेड हेम्ब्रम, महेशपुर प्रखंड सचिव माईकेल मुर्मू, जिला सदस्य सामसुन मुर्मू, जिला सदस्य अब्दुल उदूद, प्रखंड उपाध्यक्ष रूहुल अमीन, प्रखंड उपाध्यक्ष सुशील जेम्स हेम्ब्रम, प्रखंड उपाध्यक्ष बुदल यादव, प्रखंड कोषाध्यक्ष पप्पू अंसारी, जिला मीडिया सदस्य इक़बाल हुसैन, नसीम अहमद, अखलाकुल अंसारी, अनिता मुर्मू, विनीता मरांडी, निर्मला मुर्मू, सावित्री मुर्मू, स्टेफन सोरेन, जोशिमुद्दीन शेख, मुताहर शेख, तौसीफ इकबाल, साइमन मुर्मू सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments