Saturday, July 27, 2024
HomePakurपाकुड़ प्रखंड अंतर्गत न्याय यात्रा कोलाजोड़ा पंचायत में संपन्न हुआ

पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत न्याय यात्रा कोलाजोड़ा पंचायत में संपन्न हुआ

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
bachchan5

पाकुड़। झामुमों जिला अध्यक्ष श्याम यादव के निर्देश पर प्रखंड अध्यक्ष मुसलेउद्दीन शेख़ के नेतृत्व में न्याय पदयात्रा में सैकड़ो की संख्या में झामुमों पदाधिकारी और की कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

न्याय पदयात्रा को ग्रामीणों द्वारा बहुत बढ़िया समर्थन मिल रहा है। ग्रामीणों द्वारा न्याय पदयात्रा टीम को देख कर पूर्व मुख़्यमंत्री हेमंत सोरेन के समर्थन में हेमंत सोरेन जिंदाबाद, हेमंत सोरेन आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं कह कर जगह -जगह नारे लगा रहे थे।

इस न्याय पदयात्रा के दौरान रास्ते में आने वाले गावों में झामुमों नेता द्वारा ग्रामीणों को भाजपा और E.D. के कुकृतियों के बारे में तथा हेमंत सोरेन द्वारा जनहित में किए गये कार्यों के बारे में बिस्तार से जानकारी देते जा रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि हेमंत सोरेन के ऊपर भाजपा द्वारा किए जा रहे अत्याचार से हम सभी आदिवासी, मुलवासी समाचार माध्यमो से सुन और समझ रहे हैं और बहुत दुखी हैं।

अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हबीबुर्रहमान और जिला संगठन सचिव महमूद आलम, ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार अपना शक्ति और सत्ता का दुरूपयोग करते हुए इस राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री को साजिश के तहत फसाया गया है। अबकी बार लोकसभा और विधान सभा के चुनाव में भाजपा को इस बार सत्ता से उखाड़ फेंकने की काम करेंगे यात्रा में मुख्य रूप से उपस्थित मजदूर मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज चौबे, महिला जिला सचिव सुशीला देवी, केंद्रीय सदस्य मिथिलेश घोष, प्रखंड सचिव राजेश सरकार, उपाध्यक्ष अजफरूल शेख़, अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष मोसरफ़ हुसैन, युवा प्रखंड सचिव सत्तर शेख़, ज़ोहूर आलम, उपाध्यक्ष प्रकाश हांसदा, विजय किस्कु, ज़ाकिर शेख,अमीरुल शेख़, रोजिबुल शेख़, मालेक शेख़, चन्दन भंडारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments