शुक्रवार, सितम्बर 29, 2023
होमझारखण्डकिसान गोष्ठी का किया गया आयोजन

किसान गोष्ठी का किया गया आयोजन

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। कृषि तकनीकी सूचना केंद्र महेशपुर प्रखंड परिसर में आत्मा पाकुड़ के द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में किसानों को खरीफ फसल के प्रबंधन, कीट व्याधि से बचाव, रोग का नियंत्रण के बारे में सहायक तकनीकी प्रबंधक के द्वारा जानकारी दी गई । किसान क्रेडिट कार्ड भरने हेतु किसान मित्रों को फार्म सही तरीका से भरने का तरीका बताया गया।

पीएम किसान योजना के तहत छूटे हुए किसानों का ईकेवाईसी, लैंड सीडींग, आधार सीडींग करवाने के बारे में बताया गया। झारखंड कृषि ऋण माफी योजना अंतर्गत छूटे हुए किसानों का ई-केवाईसी करवाने एवं विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में किसानों को विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया। प्रखंड के किसान से ड्रिप सिंचाई खेत में लगवाने पर जोर दिया गया।

गोष्टी में शांतनु कुमार शील, अभिजीत कुमार शील, सहायक तकनीकी प्रबंधक, महेंद्र कुमार शील जनसेवक, महेंद्र सिंह जनसेवक, किसान मित्र, जनसेवक, प्रगतिशील किसान एवं अन्य किसान उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments