Thursday, April 23, 2026
HomeJharkhand: गढ़वा से पांच लाख का इनामी माओवादी गिरफ्तार, जंगल में छापेमारी...
एडिटर इन चीफ
धर्मेन्द्र सिंह

Jharkhand: गढ़वा से पांच लाख का इनामी माओवादी गिरफ्तार, जंगल में छापेमारी के बाद मिली कामयाबी

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


झारखंड के गढ़वा जिले में रविवार को पांच लाख का इनामी माओवादी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार माओवादी प्रतिबंधित मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से अलग हुए एक माओवादी समूह से जुड़ा हुआ है। रंका उप अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने कार्रवाई की। 

उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम ने रांची से लगभग 205 किलोमीटर दूर रमकंडा पुलिस थाने के सीमा अंतर्गत चेटे पाटसर जंगल में छापेमारी की। इस दौरान प्रतिबंधित संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद के नेता को पकड़ा गया। गैरकानूनी माओवादी संगठन के स्वघोषित सब-जोनल कमांडर मनोज परहिया पर पांच लाख रुपये का इनाम था।

उन्होंने बताया कि जिले के गोरेया करम गांव का निवासी परहिया पहले प्रतिबंधित संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) से भी जुड़ा था। उसे सुबह जंगल से गिरफ्तार किया गया।

[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments